मनेंद्रगढ़ कोरिया/ पुलिस चौकी खोंगापानी का लोकार्पण मुख्य अतिथ गुलाब कमरों भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण तथा विशिष्ट अतिथि अजय कुमार यादव पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा के द्वारा किया गया है , कार्यक्रम में कोरिया जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के ओएसडी राजस्व पी एस ध्रुव, नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के ओएसडी पुलिस टीआर कोशिमा, जिला पंचायत सीईओ कुनाल तुदावत, हसदेव क्षेत्र एसईसीएल के जीएम यू.टी. कंजरकर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेंद्रगढ़ राकेश कुर्रे एवं थाना प्रभारी झगराखांड निरीक्षक प्रदुमन तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे नगर पंचायत खोगापानी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,समस्त पार्षद गणमान्य नागरिक महिला व पुरुष एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।