Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पुलिस कॉन्स्टेबल का छुट्टी के लिए अनोखा एप्लीकेशन,महीनेभर पहले हुई शादी, नाराज पत्नी बार-बार काट रही कॉल…
    समाचार

    पुलिस कॉन्स्टेबल का छुट्टी के लिए अनोखा एप्लीकेशन,महीनेभर पहले हुई शादी, नाराज पत्नी बार-बार काट रही कॉल…

    By Tv 36 HindustanJanuary 10, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महराजगंज जिले से एक पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमे पुलिस कॉन्स्टेबल ने द्वारा आवेदन पत्र में 7 दिन की छुट्टी मांगी गई है। वजह में लिखा है कि एक माह पहले ही मेरी शादी हुई है। घर नहीं जाने पर पत्नी नाराज है और बार-बार कॉल काट दे रही है। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनकी जरूरत के मुताबिक अवकाश स्वीकृत किया जाता है।

    नाराज पत्नी मोबाइल को मां के हाथों में पकड़ा दे रही

    सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे पत्र वायरल होते हैं, जिन्हें पढ़ने भर से हंसी छूट जाती है। लेकिन अगर इन पत्रों को थोड़ी गंभीरता से पढ़ा जाता है तो उसके पीछे छुपा एक गंभीर संदेश सामने आता है। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें छुट्टी ना मिलने पर एक सरकारी कर्मचारी ने अपना दुख बयां किया है। अनोखे आवेदन पत्र में सिपाही ने लिखा है कि एक महीने पहले शादी हुई है। पत्नी से वादा किया था कि ड्यूटी से जल्द छुट्टी लेकर घर आऊंगा, लेकिन छुट्टी न मिलने से पत्नी काफी नाराज है। मोबाइल फोन से पत्नी से संपर्क साधने पर नाराज पत्नी मोबाइल को मां के हाथों में पकड़ा दे रही है।

    नौतनवा थाने की पीआरबी पर तैनात सिपाही का एक आवेदन पत्र

    उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में नौतनवा थाने की पीआरबी पर तैनात सिपाही का एक आवेदन पत्र खूब वायरल हो रहा है। सिपाही ने अवकाश के लिए दिए गए आवेदन पत्र में लिखा है कि पिछले माह ही उसकी शादी हुई थी। जिसके बाद से विदाई होते ही वह पत्नी को घर छोड़ ड्यूटी पर तैनात है। लेकिन अब उसे छुट्टी नहीं मिल रही। जिसके बाद से मेरी पत्नी मुझसे नाराज हो गई है। मेरे बार-बार कॉल करने पर भी वह बात नहीं करती। अगर कॉल रिसीव करती भी है तो बिना बात किए मोबाइल अपनी सास यानी सिपाही की मां को पकड़ा देती है।

    7 दिन की कैजुअल लीव यानी सीएल देने की कृपा करें

    बात यहीं खत्म नहीं होती उसके बाद सिपाही यह भी लिखाता है कि, ‘मैंने पत्नी से वादा किया था कि भतीजे के जन्मदिन पर घर आऊंगा। जिसके बाद सिपाही ने कहा कि कृपया 10 जनवरी से मुझे 7 दिन की कैजुअल लीव यानी सीएल देने की कृपा करें। आपका आभारी रहूंगा।’ इस पत्र से य़े जाहिर होता है कि पत्नी की नाराजगी से उठ रहे दर्द को सिपाही ने शब्दों के माध्यम से प्रार्थना पत्र पर बयां किया है।

    पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि..

    अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनकी जरूरत के मुताबिक अवकाश स्वीकृत किया जाता है। सिपाही को भी उसके प्रार्थना पत्र के आधार पर पांच दिन का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया है।

    अजीबो-गरीब पत्र वायरल होते रहते

    बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि कोई अजीबो-गरीब पत्र वायरल हो रहा हो। इससे पहले भी कई ऐसे पत्र वायरल हुए हैं, जिन्होंने पहले तो लोगों को हंसाया और फिर एक बड़ा सवाल छोड़कर चले गए। कभी माचिस वापस नहीं लौटाने को लेकर शिकायती पत्र लिखा तो कभी सावन से पहले चिकन खाने के लिए छुट्टी का आवेदन किया गया। इस तरह के पत्रों सोशल मीडिया पर वायरल होने में वक्त नहीं लेते।

    Post Views: 0

    angry wife repeatedly disconnecting calls... Hindi news india married a month ago Police constable's unique application for leave Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के अकांउट में सीएम भूपेश बघेल ने 7 करोड़ 5 लाख ट्रांसफर…
    Next Article राजिम माघी पुन्नी मेला 2023 को लेकर केन्द्रीय समिति की बैठक आज…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    17, 18, 19 अप्रैल को मौसम रहेगा तूफानी, इन राज्यों में आंधी-बारिश-ओलावृष्टि, लू-बिजली से बरतें सावधानी…

    April 17, 2026

    सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…

    April 17, 2026

    सीएम साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास…

    April 17, 2026

    स्पेस ऑन व्हील्स’ बना यहां के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय…

    April 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 17, 18, 19 अप्रैल को मौसम रहेगा तूफानी, इन राज्यों में आंधी-बारिश-ओलावृष्टि, लू-बिजली से बरतें सावधानी…
    • सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…
    • सीएम साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास…
    • स्पेस ऑन व्हील्स’ बना यहां के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय…
    • WhatsApp का नया फीचर, बिजनेस मैसेज के लिए बनेगा अब अलग सेक्शन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?