मुंगेली। जिले अंतर्गत संगवाकापा निवासी कमलेश कुमार मरावी ने रिपोर्ट दर्ज कराया उसके सुने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में रखे दहेज के बर्तन,घरेलू उपयोगी सामान चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना मुंगेली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से सूरीघाट निवासी संदेही आरोपी रवि उर्फ मोनू चौहान से पूछताछ करने पर अन्य आरोपी मनीष चौहान,अरूण कोशले, हिमांशु पटेल के साथ 15 नग कांस का लोटा,13 नग कांस का थाली,2 नग पितल हउला,2 नग पीतल गंजा को चोरी करना एवं दूसरी रात्रि पुनः उसी मकान में ताला तोड़कर फ्रीज,गिफ्ट आईटम,घरेलू सामान पुराना संदूक सहित अन्य सामान चोरी कर आरोपी अरूण कोशले के ऑटो से ले जाकर घर में रखना स्वीकार किया है।
आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई समस्त सामग्रियों सहित प्रयुक्त ऑटो एवं हथियार रॉड,पाना,पेंचिस आदि कीमती एक लाख 8 हजार रूपये जप्त कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।