कोरबा/ पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से कमजोर महिला बस स्टैंड में घूम रही है नाम पूछने पर अपना नाम पता नहीं बता रही है, सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को थाना लेकर आए, महिला से बड़ी सहानुभूतिूर्वक पूछताछ करने पर अपना नाम राधिका कुर्रे, जिला जांजगीर चांपा का रहने वाली बताई। महिला भूखी प्यासी लग रही जिसे कोतवाली पुलिस द्वारा खाना खिलाकर उनके पिताजी से संपर्क किया गया उनके पिताजी को थाना तलब कर सुपुर्द किया गया। महिला के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।