Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » थाना सूरजपुर पुलिस ने 2 लाख रूपये की उठाईगिरी के मामले का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार।
    समाचार

    थाना सूरजपुर पुलिस ने 2 लाख रूपये की उठाईगिरी के मामले का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    By Tv 36 HindustanJuly 24, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    आरोपियों से 1 लाख 10 हजार रूपये नगद बरामद।

    बिनोद गुप्ता सूरजपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट

    सूरजपुर। दिनांक 07.07.2022 को बाजारपारा रामानुजनगर निवासी मोहम्मद इसराइल खान ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 7 जुलाई के दोपहर 2 बजे स्टेट बैंक सूरजपुर से 2 लाख रूपये नगद निकाल कर एक रुमाल में लपेटकर अपने मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर लेकर जा रहा था एवं कुछ समय के लिए घोषाल फोटो कॉपी में कुरियर हेतु लिफाफा लेने के लिए मोटरसाइकिल को रोड किनारे खड़ा कर दुकान में गया उसी समय 2 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मोटरसाइकिल की डिक्की का ताला तोड़कर उसमें रखे 2 लाख रूपये को चोरी कर भाग गये। मामले की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 305/22 धारा 379 भादसं के तहत मामला पंजीबद्व किया गया।
    घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के द्वारा मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए एसडीओपी सूरजपुर गीता वाघवानी को आवश्यक निर्देश देकर एक पुलिस टीम गठित की गई जिसमें थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर, एसआई संतोष सिंह, एएसआई हीरालाल साहू, प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब शेख, हरेंद्र सिंह आरक्षक लक्ष्मीनारायण मिर्रे, राम कुमार नायक, अखिलेश पांडे, हरिशंकर सिंह, रौशन सिंह, महिला आरक्षक गोमेश्वरी राज को शामिल किया गया। गठित की गई पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल से सीसीटीव्ही फुटेज इकट्ठा कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए.के.जोशी के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु अपनी सूझबूझ का प्रयोग करते हुये पतासाजी शुरू किया। पुलिस टीम के अथक और निरंतर प्रयास के बाद पता चला कि रायगढ़ जिला के कापू थाना स्थित ग्राम कंडरजा विजयनगर के सुनील नट एवं बाबू नट उर्फ पप्पू सिंह नट के द्वारा घटना दिनांक को प्रार्थी मोहम्मद इसराइल खान के मोटर साइकिल की डिक्की को तोड़कर 2 लाख रूपये चोरी करना पाए जाने पर पुलिस टीम के द्वारा अत्यंत दुरस्थ परिस्थितियों में आरोपियों की पतासाजी कर दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया जिनसे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 10 हजार रूपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त स्पेंडर मोटर सायकल जप्त कर आरोपी बाबु नट उर्फ पप्पू सिंह नट पिता आनंद राम उम्र 28 वर्ष निवासी विजयनगर कण्डरजा पटनापारा थाना कापू, जिला रायगढ़ एवं सुनील नट पिता कैलाश नट उम्र 27 वर्ष ग्राम विजयनगर कण्डरजा लीमटिकरा, थाना कापू, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के द्वारा खर्च किए गए रकम के संबंध में बारीकी से पूछताछ की जा रही है।
    गठित पुलिस टीम के द्वारा अथक प्रयास कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी की गई मशरूका की बरामदगी की गई है पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के द्वारा गठित पुलिस टीम को बधाई दी है। पुलिस के द्वारा स्थानीय सोनी मोबाईल के संचालक राजेन्द्र सोनी उर्फ बाबु के द्वारा अपने प्रतिष्ठान के बाहर सीसीटीव्ही कैमरा लगाने पर उन्हें सम्मानित किया गया और सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपने-अपने प्रतिष्ठान के बाहर भी सीसीटीव्ही कैमरा लगाने का अपील किया है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपथरिया पुलिस ने 35 पाव अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
    Next Article जिला रैंकिंग टेबल टेनिस में गजेंद्र , मांशु एवम मालती बने चैंपियन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    17, 18, 19 अप्रैल को मौसम रहेगा तूफानी, इन राज्यों में आंधी-बारिश-ओलावृष्टि, लू-बिजली से बरतें सावधानी…

    April 17, 2026

    सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…

    April 17, 2026

    सीएम साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास…

    April 17, 2026

    स्पेस ऑन व्हील्स’ बना यहां के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय…

    April 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 17, 18, 19 अप्रैल को मौसम रहेगा तूफानी, इन राज्यों में आंधी-बारिश-ओलावृष्टि, लू-बिजली से बरतें सावधानी…
    • सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…
    • सीएम साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास…
    • स्पेस ऑन व्हील्स’ बना यहां के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय…
    • WhatsApp का नया फीचर, बिजनेस मैसेज के लिए बनेगा अब अलग सेक्शन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?