रायपुर: नवा रायपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहाँ एक पुलिसकर्मी की बाइक की हाइवा से टक्कर हो गई. घटना में पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई.जानकारी के मुताबिक, यह हादसा निमोरा के पास निर्माणाधीन रोड पर हुआ है. राखी थाना पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार पुलिसकर्मी रायपुर से अभनपुर क्षेत्र में ड्यूटी करने जा रहा था, तभी पुलिसकर्मी संदीप तिर्की की बाइक की हाइवा से टक्कर हो गई.
बताया जाता है कि ये टक्कर इतनी जोरदार थी गाड़ी में तुरंत ही आग लग गई और वह जलकर पूरी तरह खाक हो गई. वहीँ घटना में पुलिसकर्मी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।