Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दूसरे के भरोसे नहीं , खुद तैयार करेंगे हथियार, भारत को मिलेगी सामरिक आजादी : राजनाथ
    Uncategorized

    दूसरे के भरोसे नहीं , खुद तैयार करेंगे हथियार, भारत को मिलेगी सामरिक आजादी : राजनाथ

    By Tv 36 HindustanNovember 18, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झाँसी। राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व झाँसी जलसा का शुभारंभ करते हुए रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने कहा कि अब आजादी के मायने बदल गए हैं। अब हमें विकास के साथ आत्मनिर्भर भी बनना है। रक्षा उपकरणों के लिए हमें दूसरे देशों के भरोसे नहीं रहना होगा। हम अपने देश में हथियार बनाकर सामरिक स्वतंत्रता हासिल करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा रानी झाँसी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हर देशवासी को अपने अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करना चाहिए।

    राजा गंगाधर राव कला मंच से झाँसी जलसा का शुभारंभ करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि विकास यात्रा की सबसे अहम बात आत्मनिर्भरता है। देश के सामने अनेक चुनौतियां हैं, पहले सीमा पर खतरे थे, फिर आतंकवाद आया। अब साइबर और स्पेस खतरों का दौर आ गया है। इनसे निबटने के लिए हमारा रक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है। अब तक हम 60-70 फीसदी रक्षा उपकरण दूसरे देशों से मंगाते थे। लेकिन अब डिफेंस कॉरीडोर बनने के बाद हालात बदलने जा रहे हैं।

    सरकार ने संकल्प लिया है कि भारत की धरती पर भारत के पसीने से बने उपकरणों से देश की सुरक्षा की जाएगी। इतना ही नहीं मेक फ़ॉर इंडिया नहीं अब मेक फ़ॉर वर्ल्ड होगा। हम दूसरे देशों में रक्षा उपकरण निर्यात करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लगन और समर्पण की भी तारीफ की।

    – धुल रहा सूखे और पलायन का दाग: योगी

    रक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झाँसी जलसा आयोजित करने का मकसद जनता में राष्ट्र रक्षा का भाव जगाना है ताकि लोग राष्ट्र सेवा को अपना धर्म समझें। उन्होंने कहा कभी बुंदेलखंड की पहचान सूखा और पलायन हुआ करती थी, लेकिन सरकार ने यह दाग मिटाने का काम किया है। सिंचाई परियोजनाएं चल रहीं हैं, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का काम तेजी से चल रहा है। ललितपुर में मेडिकल कालेज, झाँसी में कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी व चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर के साथ ही मार्च 2022 तक हर घर नल योजना से पाइप लाइन के जरिये गांव-गांव तक पानी पहुँचाना है।

    – अपराधियों की बढ़ जाती हार्ट बीट

    राजनाथ सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था की बात कहीं होती है,तो उत्तरप्रदेश की चर्चा जरूर होती है। जहां योगी जी का नाम सुनते ही अपराधियों की हार्ट बीट बढ़ जाती है।

    -सदर विधायक का बढ़ा गए कद

    रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री भानु वर्मा, सांसद अनुराग शर्मा , प्रदेश के मंत्री मन्नू कोरी व मेयर के अलावा अगर किसी का नाम लिया तो वह थे सदर विधायक रवि शर्मा। इसके अलावा वहाँ उपस्थित अन्य नेताओं का उनके द्वारा नाम न लिए जाने के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

    –जब पंखे से निकली आवाज…

    राजनाथसिंह के संबोधन के दौरान पंडाल में लगे एक पंखे से अचानक आवाज आने लगी तो सभी का ध्यान उस ओर चला गया। रक्षा मंत्री ने इस घटना को मजाकिया लहजे में लेते हुए कहा कि देश की प्रगति देखकर पंखा भी खुशी जाहिर कर रहा है। उनके इतना कहते ही ठहाके लग गए।

    – ऐसे साधा विपक्ष पर निशाना

    यूं तो मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री पूरे संबोधन में राजनीतिक बयानों से बचते रहे। लेकिन राजनाथ सिंह ने नारी सशक्तिकरण को लेकर सधे शब्दों में विपक्ष पर वार किया। उन्होंने कहा देश का दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद से महिलाओं को राष्ट्र रक्षा में मौका नहीं दिया गया। लेकिन प्रधानमंत्री जी ने सेना सहित अन्य फोर्सेज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है।

    झाँसी से सतेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशिक्षा विभाग परामर्श दात्री समिति ओड़गी का बैठक हुआ संपन्न
    Next Article बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर,अतिरिक्त सुरक्षा निधि को भूपेश बघेल ने किया आधा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग…

    July 25, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया गहरा शोक…

    April 6, 2026

    इन जिलों से नशीली सामग्री और हथियार मिले ऑपरेशन निश्चय, के तहत कइ टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश; 46 वारंटियों को पकड़ा…

    April 6, 2026

    भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज मुख्यमंत्री साय करेंगे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण; सप्ताहभर चलेंगे…

    April 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धूम 4’ में नजर नहीं आएंगे रणबीर कपूर एक्टर ने खुद किया साफ, ‘लव एंड वॉर’ का किया जिक्र लेकिन ‘एनिमल पार्क’ पर चुप्पी…
    • सावन में व्रत नहीं रख सकें, तो कैसे मिलेगा भगवान शिव जी की कृपा यहां जानिए…
    • जंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें इन बातों का है खतरा…
    • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित प्रदेश का संकल्प होगा साकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
    • महाप्रभु जगन्नाथ के दरबार में नतमस्तक हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल, अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा को बताया प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?