पीएम मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित साइंस सिटी में लगी रोबोट प्रदर्शनी का दौरा किया. पीएम मोगी यहां वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे होने के जश्न के तौर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. पीए मोदी ने एक्वेटिक्स गैलरी का दौरा किया.गुजरात काउंसिल ऑफ साइंस सिटी में एक्वाटिक गैलरी भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक एक्वेरियम है. इसमें एक मुख्य टैंक है, जिसमें शार्क हैं और 28 मीटर की अनूठी वॉकवे सुरंग है. एक्वाटिक गैलरी में आने वाले पर्यटक एक ही छत के नीचे 188 से अधिक प्रजातियों और 11600 मछलियों को देख सकते हैं.
