रायपुर। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी आज रायपुर दौरे पर रहेंगे। पीएम 10 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। छत्तीसगढ़ को ढेर सारे सौगात की बिसात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री सुबह 9:40 बजे की जगह 10:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से सुबह 10.50 बजे साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रायपुर रैली से पहले छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। रायपुर में देर रात से मौसम बिगड़ा हुआ है। लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर में बारिश के आसार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर में 7600 करोड़ की 10 परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंच रहे पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
