नई दिल्ली:– गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन की परेशानियों को दूर कर सुख-समृद्धि और धन लाभ दिला सकते हैं। मान्यता है कि गुरुवार को सच्चे मन से पूजा और दान करने से विवाह, नौकरी, व्यापार और आर्थिक संकटों में राहत मिलती है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले फूल, चने की दाल और हल्दी अर्पित करनी चाहिए। केले के पेड़ में जल चढ़ाकर घी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है। वहीं “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करने से गुरु दोष शांत होता है और भाग्य मजबूत होता है।
इसके अलावा गरीबों को पीली वस्तुओं का दान, गाय को गुड़-चना खिलाना और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना भी अत्यंत फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इन अचूक उपायों को करने से घर में सुख-शांति, धन और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
