नई दिल्ली :- इस समय बीच नेताओं की बयानबाजी भी जारी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने हालिया भाषण में महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा की।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई देश में सबसे बड़े मुद्दे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये विश्वास जताया कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ही जीतेगा, क्योंकि जनमत इसके साथ है। प्रियंका गांधी का ये भाषण आज अपना वोट डालने के बाद आया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ”जब प्रियंका गांधी से उनके और उनकी पार्टी के मतदान को लेकर पूछा गया,तो उन्होंने कहा,अपने मतभेदों को भुलाकर, हम अपने संविधान और लोकतंत्र के लिए मतदान कर रहे हैं। मुझे इस पर गर्व है।” इसके बाद अपने जवाबj में आगे उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, बीजेपी नेता हर तरह की बात करते हैं,लेकिन बेरोजगारी और महंगाई के मुख्य मुद्दों पर चर्चा नहीं करते। लोग अब तंग आ चुके हैं।”
कांग्रेस को ही क्यों देना चाहिए वोट?
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, उनसे एक संवाददाता ने पूछा आखिर कांग्रेस के पक्ष में ऐसी कौन सी चीज है, जो लोग कांग्रेस को वोट देंगे। इसके जवाब में प्रियंका गांधी कहती हैं “हम शुरू से ही लोगों के मुद्दों के बारे में बात कर रहे हैं और हम इसी पर प्रचार कर रहे हैं और हमारा घोषणापत्र भी इसी बारे में बात करता है।”
बता दें कि, आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान चल रहा है। इस बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने भी आज अपना वोट डाला
