Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ट्रायसाइकिल पेंशन सम्बंधी आवेदनों की जांच कर पात्रतानुसार दिव्यांगों को पहुंचाएं राहत : कलेक्टर…
    News

    ट्रायसाइकिल पेंशन सम्बंधी आवेदनों की जांच कर पात्रतानुसार दिव्यांगों को पहुंचाएं राहत : कलेक्टर…

    By Tv 36 HindustanSeptember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ** कोरबा / कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर अजीत वसंत ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। ट्राईसायकल प्रदान करने, पेंशन,मुआवजा,अनुकम्पा नियुक्ति, स्वास्थ्य उपचार,अतिक्रमण हटाने, वनाधिकार पट्टा, प्रधानमंत्री आवास की मांग, भूमि संबंधी विवाद का निराकरण सहित अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु प्राप्त हुए आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 86 आवेदन प्राप्त हुए।

    जनदर्शन में कोहड़िया के दिव्यांग चिन्मयानंद चन्द्रा द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसाइकल की मांग एवं पेंशन दिलाने सम्बंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने जनदर्शन में दिव्यांगों द्वारा ट्राइसाइकल एवं पेंशन संबंधित दिए जा रहे सभी आवेदनों का परीक्षण कर पात्रतानुसार पात्र हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल/ट्राइसाइकल/व्हील चेयर/ब्लाइंड स्टिक/श्रवण यंत्र जैसे सहायक उपकरण वितरण कराने के निर्देश उप संचालक समाज कल्याण विभाग को दिए। साथ ही पेंशन के लिए पात्र लोगों को भी पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे दिव्यांगों जिन्हें कुछ माह पूर्व ही बैटरी चलित ट्राइसाइकल प्रदान की गई है एवं जिसे सुधार की आवश्यकता है उनका शीघ्रता से रिपेयरिंग कराकर दिव्यांग जनों को राहत पहुँचाया जाए।

    इसी तरह नेहरू नगर बाल्को के रहने वाली किरण निर्मलकर द्वारा बाल्को कंपनी में अनुकंपा नियुक्ति दिलाने आवेदन किया बताया कि उसके पिता पितांम्बर लाल निर्मलकर बाल्को संयंत्र के 1200 मेगावाट के ठेकेदारी में नियमित एलटीएस कर्मचारी थे। अक्टूबर 2023 में उसके पिता की आकस्मिक मृत्यु हो गई। नियमानुसार मृतक के परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति मिलनी थी। इस हेतु उसके द्वारा आवेदन भी प्रस्तुत किया गया है। कलेक्टर ने श्रम अधिकारी को प्रकरण की परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सरगबुंदिया निवासी राम लाल उरांव द्वारा निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग में उपयोग हेतु डंप किए गए राखड़ का बरसात के समय मे अपने खेत मे बह कर खेत में भर जाने से हुए फसल नुकसान का मुआवजा व खेत की सफाई कराने हेतु आवेदन दिया गया। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारी को आवेदन की जांच कर आवेदक को राहत पहुचाने हेतु निर्देशित किया। आज जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने आवेदन दिए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर शासन के नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Post Views: 1,765

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनवरात्रि के दौरान प्रदेश के प्रमुख चिन्हांकित स्थलों पर लगाए जाएंगे चिकित्सा शिविर…
    Next Article सुनीता विलियम्स 5 महीने से फंसी अंतरिक्ष में, एलन मस्क वापस लाने के लेंगे इतने पैसे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटते ही ये गिरफ्तार…

    September 24, 2026

    एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…

    September 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

    September 24, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने इस एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटते ही ये गिरफ्तार…
    • एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…
    • उप मुख्यमंत्री और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
    • मुख्यमंत्री साय ने इस एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…
    • युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?