Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बड़ी दुर्घटना के इंतज़ार में लोक निर्माण विभाग, क्षतिग्रस्त सड़क से प्रतिदिन परेशान हो रहे नागरिक
    छत्तीसगढ

    बड़ी दुर्घटना के इंतज़ार में लोक निर्माण विभाग, क्षतिग्रस्त सड़क से प्रतिदिन परेशान हो रहे नागरिक

    By Tv 36 HindustanJuly 18, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रिपोटर:सूरज साहू Tv36 hindushtan

    पथरिया – नगर में लोक निर्माण विभाग की उदासीनता चरम पर है । तखतपुर रोड और सरगांव रोड को जोड़ने वाला नगर का मुख्य मार्ग महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है, जिससे लोगो को आवाजाही में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सबसे अहम बात यह है कि इस मार्ग में लगभग समस्त विभागों के ब्लॉक मुख्यालय स्थित है। जहाँ सभी विभाग प्रमुखों का प्रतिदिन आवागमन होता है। इसके बावजूद भी महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ा यह सड़क किसी बड़ी दुर्घटना में इंतज़ार में ज्यो का त्यों पड़ा हुआ है।

    इस सड़क की सबसे ज्यादा बदहाली एसडीएम कार्यालय के पास ही है। मुख्य मार्ग से महिला बाल विकास विभाग की ओर जाने वाली सड़क इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि यहाँ से पैदल जाने वाले राहगीरों को भी सतर्क होकर गुजरना पड़ता है।

    आये दिन हो रहे हादसे –

    विदित हो कि नगर के अटल चौक से लेकर सरगांव मार्ग तक गई हुई इस सड़क की चौड़ाई औसतन कम है । और अब इस सड़क में हुई डामरीकरण बहु धीरे धीरे कट कर और भी सकरी हो चुकी है। प्रतिदिन उस सड़क पर कोई न कोई हादसे का शिकार ज़रूर होता है। अभी बरसात के दिनों में समस्याएं और भी बढ़ जाती है। जहाँ एक ओर सड़को में कीचड़ और दूसरी तरफ गौ माताओं के बैठे होने की वजह से बाइक सवार लोग लड़खड़ाते गिरते नज़र आते है। वही चार पहिया वाहन को यहाँ से गुजरने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

    150 गाँव के लोगो का होता है आना जाना –

    इस मार्ग पर एसडीएम, तहसील ,जनपद ,बीईओ, जिला सहकारी बैंक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महिला बाल विकास जैसे प्रमुख विभागों का मुख्यालय स्थित है इस कारण इसी सड़क से ब्लॉक के लगभग 150 गाँवो के लोगो का आना जाना होता है और सकरी सड़क होने की वजह से सबको परेशानियां उठानी पड़ती है।एक ट्रक भी आ जाये तो दूसरी गाड़ी निकलने में मसक्कत करना पड़ जाता है।

    क्या कहते है जनप्रतिनिधि-
    वार्ड 11 में यह सड़क स्थित है जिसके पार्षद दीप साहू का कहना है कि मेरे द्वारा लोक निर्माण विभाग एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को पौसरी प्रवास के दौरान ज्ञापन सौंपा गया है और सड़क चौड़ीकरण सह निर्माण की मांग भी की रखी गयी है ,जिसपर मंत्री जी ने भी जल्द निर्माण कार्य का आश्वाशन दिया था औऱ इसकी स्वीकृति भी दे दी है ।

    क्या कहते है अधिकारी-
    लोकनिर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि उक्त सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है ,जिसका बरसात के बाद निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। वर्तमान में व्यवस्था बनाने के लिए सड़क की शीघ्र मरम्मत की जाएगी।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएनजीटी का उल्लघंन पर थाना जयनगर पुलिस की कार्यवाही, रेत से लदे 2 टिपर वाहन पकड़ कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को किया सुपुर्द।
    Next Article शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाना माना जाता है बेहद शुभ, जान लें सही विधि, नियम और मंत्र
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    70 साल का इंतजार खत्म रेल नेटवर्क का होगा विस्तार रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट…

    April 4, 2026

    सीएम सायं के सुशासन का असर प्रदेश ने खनिज राजस्व में दर्ज की 14% की रिकॉर्ड वृद्धि; ₹16,625 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त…

    April 4, 2026

    ईरान ने अमेरिका की शर्तें ठुकराईं, बातचीत से किया इनकार, अब होगा…

    April 4, 2026

    हत्याकांड पर भड़का मुस्लिम समाज का गुस्सा, SSP को सौंपा ज्ञापन, हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और फांसी देने की मांग…

    April 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 70 साल का इंतजार खत्म रेल नेटवर्क का होगा विस्तार रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट…
    • सीएम सायं के सुशासन का असर प्रदेश ने खनिज राजस्व में दर्ज की 14% की रिकॉर्ड वृद्धि; ₹16,625 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त…
    • ईरान ने अमेरिका की शर्तें ठुकराईं, बातचीत से किया इनकार, अब होगा…
    • हत्याकांड पर भड़का मुस्लिम समाज का गुस्सा, SSP को सौंपा ज्ञापन, हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और फांसी देने की मांग…
    • महतारी वंदना योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर, 30 जून तक यह काम कराले; फिर हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपए….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?