सीड्स महिलाओं की हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें तमाम तरह के पोषक तत्व शामिल होते हैं. इन्हीं बीजों में कद्दू के बीज भी शामिल हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ये महिलाओं के ये बीज बेहद फायदेमंद मानें जाते हैं. इन्हें आप स्मूदी, स्नैक्स या फिर ब्रेकफास्ट के तौर पर भी खा सकते हैं. इनमें विटामिन ई के साथ-साथ फाइबर, आयरन और पोटैशियम भी पाया जाता है.एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कद्दू के बीज को नियमित खाने से महिलाओं की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है.
प्रेग्नेंसीकद्दू के बीज में जिंक की मात्रा काफी होती है. ऐसे में ये प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है. ये भ्रूण के विकास में भी मददगार है.जिंक तंत्रिका तंत्र के विकास में भी काफी मददगार होता है. प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कद्दू के बीज डाइट में शामिल करने चाहिए.
एनीमियाजब शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होती है तो एनीमिया की दिक्कत होती है. खासकर महिलाओं में ये बीमारी काफी देखने को मिलती है. इसे खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है. इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. अगर किसी महिला में खून की कमी देखने को मिल री है तो उन्हें कद्दू के बीज खाने चाहिए
.मजबूत हड्डियांहेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो 30 साल की उम्र के बाद हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं. ऐसे में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं या फिर जोड़ों में दर्द रह सकता है. कद्दू के बीज में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन के भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इन्हें नियमित खाने से हड्डियों में मजबूती बनी रहेगी.
वेट लॉसजो महिलाएं मोटापे री समस्या का सामना कर रही हैं, उन्हें कद्दू के बीज जरूर खाने चाहिए. इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा महसूस करवाते हैं. इससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती और आप ओवरईटिंग की समस्या से बच सकते हैं.
