पंजाब पुलिस ने अपने ही 2 कर्मियों को हेरोइन और रिश्वत लेते किया गिरफ्तार ,जानें क्या है पुरा मामला
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने ड्रग्स और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू किया है। आज पंजाब की एस.टी.एफ. ने पंजाब पुलिस के 2 पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक सीनियर कांस्टेबल और दूसरा कांस्टेबल है। जानकारी के मुताबिक सीनियर कांस्टेबल गायक मनकीरत औलख का गनमैन है। दोनों कर्मचारियों को हेरोइन और 19 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी ड्रग डीलरों से रिश्वत लेते थे और ड्रग्स बेचने में उनकी मदद करते थे। पुलिस ने उक्त कर्मचारियों और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों कर्मचारियों ने तस्करों को ड्रग्स सप्लाई करने में मदद की और बदले में पैसे भी लिए। एस.टी.एफ. ने दोनों कर्मचारियों के पास से हेरोइन और 19 हजार नकद बरामद किया। पुलिस ने फरार बताए जा रहे कर्मचारियों और 2 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।