
मनोरंजन : साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा ने कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म का जादू दर्शकों के सिर ऐसे चढ़कर बोला कि न सिर्फ साउथ बल्कि हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के प्रति उनके फैंस की दीवानगी काफी बढ़ गई थी।
बताया जा रहा है कि दर्शक इस फिल्म को अब फ्री में देख पाएंगे। अब तक फिल्म को अमेजन प्राइम में ही देखा जा रहा था जिसमे सिर्फ सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स ही इसे देख पा रहे थे। अब इस फिल्म को सार्वजनिक रुप से यूट्यूब में रिलीज किया जाएगा जिसके बा सभी लोग इसे फ्री में देख सकेंगे।
फिल्म पुष्पा को स्वतन्त्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त को YouTube पर हिंदी में रिलीज किया जाएगा। गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स ने फिल्म के एक वीडियो को शेयर करते हुए इस बात की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक पुष्पा रविवार 14 अगस्त को रात 8 बजे से यूट्यूब पर हिंदी में स्ट्रीम होगी।