Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता से समझौता किया गया: अखिलेश यादव
    राजनीति

    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता से समझौता किया गया: अखिलेश यादव

    By Tv 36 HindustanNovember 15, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 15 नवंबर। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि समाजवादी सरकार की देन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता के साथ उत्तर प्रदेश की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने समझौता किया है।

    अखिलेश ने सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ‘राम राम जपना पराया़़ ” के मुहावरे को अमल में लाने वाली योगी सरकार ने सपा सरकार की देन समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का नाम बदलने के साथ लागत कम करने के नाम पर उसकी गुणवत्ता के साथ समझौता किया जिसके फलस्वरूप पिछले दिनो हुयी बरसात में नवनिर्मित एक्सप्रेस वे पर जल जमाव देखने को मिला।

    उन्होने कहा कि सरकार की दलील है कि सड़क की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सामान्य बिटुमेन की जगह ‘क्रंब रबर मॉडिफाइड बिटुमेन’ के साथ मिश्रित रबर के टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है। रबर के अलावा कुछ जगहों पर पॉलिमर के साथ मिश्रित बिटुमेन का भी इस्तेमाल किया गया है। अगर ऐसा है तो जल जमाव कैसे हुआ। उन्होने कहा कि उनके कार्यकाल में तैयार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अगर वाहन 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भी चले तो हाथ में पकड़ा चाय का प्याला झलकेगा नहीं जबकि पूर्वांचल एक्सप्रेस से दिल्ली तक के सफर में कमर दुखना तय है।

    सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाजवादियों की परियोजना का उदघाटन करते हुये गर्व महसूस करेंगे मगर दुर्भाग्य है कि हमारे द्वारा बनाये गए एक्सप्रेस वे पर हम लोगो को ही चलने की अनुमति नही दी जा रही है।

    सुलतानपुर में सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के घरों में पुलिस घूमने लगी है। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिये एक्सप्रेस वे पर बोल्डर रख दिये गए है।

    उन्होने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के उदघाटन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता पुष्प बरसा कर सांकेतिक खुशी का इजहार करेंगे और बहुत जल्द ही न सिर्फ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को उसका पुराना नाम समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे दिया जायेगा बल्कि पार्टी के एक कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता पूर्वाचल एक्सप्रेस वे पर साइकिल से चलेंगे।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को बरबाद कर दिया। भाजपा लगातार कानून में बदलाव ला रही है जो फैसले मजदूरों के पक्ष में होनेा चाहिये थे, वह कारखाने और उद्योग बंद कर मजदूरों की भुखमरी का इंतजाम कर रही है। सरकार चाहती है कि कारखाने बंद हो जाये मजदूरों को काम छिन जाये। कोरोना काल में गुजरात,महाराष्ट्र और पंजाब से लाखों की तादाद में श्रमिक पैदल चल कर प्रदेश आये थे। यूपी के पास सबसे ज्यादा बसें थी फिर भी पैदल चल कर आये। उस समय सपा प्रवासी मजदूरों की मदद को आगे आयी और उन परिवारों को एक एक लाख रूपये की मदद दी गयी।

    इससे पहले अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ता राजवीर के द्वारा लिखी पुस्तक का विमोचन किया। इसके साथ ही एक और नया गाना लांच किया गया। विभिन्न पार्टियों और समाजसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदीपावली मिलन समारोह एवँ बाल दिवस के अवसर पर 50 युवाओं ने काँग्रेस की सदस्यता ली
    Next Article चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म ‘गॉडफादर’ में काम करेंगे सलमान खान
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ऋषि पंचमी पर देवी-देवता नहीं, आखिर क्यों होती है सप्तऋषियों की पूजा जानें महिलाओं के लिए इसका खास रहस्य…

    September 13, 2026

    भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब…

    September 13, 2026

    गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश- साहित इन राज्यों में बरसेंगे बादल…

    September 13, 2026

    जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 69वीं फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास…

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ऋषि पंचमी पर देवी-देवता नहीं, आखिर क्यों होती है सप्तऋषियों की पूजा जानें महिलाओं के लिए इसका खास रहस्य…
    • भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब…
    • गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश- साहित इन राज्यों में बरसेंगे बादल…
    • जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 69वीं फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास…
    • आज ग्रहों की चाल से किसकी बदलेगी जिंदगी की दिशा जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?