*केरल:-* केरल के वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी शुक्रवार 22 मार्च, 2024 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिल सकते हैं. वह इस दौरान आम आदमी पार्टी आप के संयोजक के परिजन को कानूनी मदद मुहैया कराने की कोशिश कर सकते हैं. सूत्रों ने आगे यह भी बताया कि राहुल गांधी ने दिल्ली सीएम के घर वालों से संपर्क किया और उन्हें कांग्रेस के समर्थन का आश्वासन दिया. राहुल गांधी ने इससे पहले एक्स पोस्ट के जरिए कहा था- डरा हुआ तानाशाह, एक मरा लोकतंत्र बनाना चाहता है. मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्जा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है. इंडिया गठबंधन इसका मुंहतोड़ जवाब देगा.*शराब नीति घोटाले में अरेस्ट हुए अरविंद केजरीवाल*कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की ये टिप्पणियां अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आईं. गुरुवार 21 मार्च, 2024 शाम को प्रवर्तन निदेशालय ईडी के दस्ते ने कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े एक केस में दिल्ली सीएम को पूछताछ और तलाशी के बाद आधिकारिक आवास से गिरफ्तार कर लिया.*रात को हुई दिल्ली CM की गिरफ्तारी, निषेधाज्ञा भी लगी*ईडी टीम इसके बाद उन्हें एपीजे पर अब्दुल कलाम रोड स्थित दफ्तर लेकर पहुंची थी. ईडी टीम रात 11 बजे सीएम केजरीवाल को उनके आवास से वित्तीय जांच एजेंसी के दफ्तर लेकर पहुंची. वहां बड़ी संख्या में पुलिस वाले तैनात थे और आस-पास बैरिकेड्स थे. पूरे क्षेत्र में निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई थी. अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज होने के बाद हुआ एक्शनदिल्ली हाईकोर्ट ने इससे पहले दिन में ‘जबरन कार्रवाई’ से सुरक्षा की मांग वाली सीएम केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी थी, जिसके कुछ घंटे बाद सीएम को अरेस्ट किया गया. जांच एजेंसी ने उन्हें बार-बार समन भेजा था मगर वह पेश नहीं हो रहे थे. दिल्ली सीएम को नौ समन भेजे गए थे जिन्हें उन्होंने नजरअंदाज किया था. *दिल्ली सीएम से पहले ये लोग हुए थे अरेस्ट*दिल्ली सीएम को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली. कथित घोटाले में बीआरएस विधायक के.कविता, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप के संसद सदस्य संजय सिंह समेत बाकी लोगों की गिरफ्तारी के बाद सीएम केजरीवाल की बारी आई।
जेल में बंद CM अरविंद केजरीवाल के राहुल गांधी बने मददगार, परिवार से करेंगे मुलाकात, ऑफर कर सकते हैं हेल्प……..
Previous Articleखाली पेट इन सब्जियों का जूस पीने से शरीर को मिलते हैं कई फायदे……
Next Article गूगल पर इन चीजों को सर्च करना पड़ सकता है भारी
