मध्यप्रदेश:– नीट पेपर लीक होने के चलते मऊगंज जिले की रहने वाली छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने 20 मई को नागपुर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी । छात्रा की मौत को लेकर परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रा की मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी। इतना ही नहीं राहुल गाँधी ने साफ़ तौर पर आकांशा की मौत का जिम्मेदार मोदी सरकार को ठहराया।
