नई दिल्ली:– संसद में नेता विपक्ष राहुल गांधी संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन को लेकर अपना पक्ष रख रहे हैं। इस बीच उन्होंने महिला आरक्षण को एक महत्वपूर्ण बिल बताया साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि साहस मेरे जीवन की बहुत बड़ी सीख है, इसके अलावा उन्होंने महिलाओं को लेकर कहा कि हम सब ने महिलाओं से बहुत कुछ सीका, मां हो या फिर बहन हो दोनों से बहुत कुछ सीखा। इसके अलावा राहुल गांधी ने महिला आरक्षण को लेकर यह भी कहा कि यह बिल 2023 में पास हो चुका है और यह महिला आरक्षण बिल नहीं है।
