Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » 3 फरवरी को राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ में आगमन,साइंस कॉलेज में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री- मुख्य सचिव
    छत्तीसगढ

    3 फरवरी को राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ में आगमन,साइंस कॉलेज में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री- मुख्य सचिव

    By Tv 36 HindustanJanuary 31, 2022Updated:January 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीन फरवरी को रायपुर आ रहे हैं। ऐसे में सरकार के साथ ही प्रशासनिक अमला भी तैयारियों में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार शाम उत्तर प्रदेश और पंजाब के चुनावी दौरे से लौटकर सीधे साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे। यहा उन्होंने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव अमिताभ जैन दोपहर को साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे थे। राहुल गांधी यहीं से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना का आगाज करने वाले हैं।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को मुख्य कार्यक्रम स्थल, विभागीय प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जा रही विकास प्रदर्शनी सहित विभिन्न सेक्टरों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल में आवागमन के साथ ही बिजली, पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की।

    रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने बताया, तीन फरवरी को यहां राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का उद्घाटन होना है। सेवाग्राम का शिलान्यास और छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्थल के शिलान्यास का कार्यक्रम है। यहां उसी की तैयारी चल रही है। विकास प्रदर्शन विशेषकर बस्तर की विकास और लाइवलीहुड एक्टिविटिज पर केंद्रित होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव डॉ. लोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह आदि भी वहां मौजूद रहे।

    शिलान्यास की औपचारिकता सभा स्थल पर ही
    अधिकारियों ने बताया, अभी तक के कार्यक्रम के मुताबिक तीनों कार्यक्रम यहीं होने हैं। राहुल गांधी यहां राजीव युवा मितान क्लब योजना का शुभारंभ भी करेंगे। इस मौके पर वे वर्धा की तर्ज पर नवा रायपुर में बनने वाले गांधी सेवा ग्राम और माना में स्थापित होने जा रहे अमर जवान ज्योति का भी भूमि पूजन करेंगे।

    Views: 0
    Bhupsh Baghel chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel Chhattisgarh government chhattisgarh news CM Bhupesh Baghel Hindi khabar hindinews india PM Narendra modi Rahul Rahul Gandhi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलने जा रहे हैं स्कूल,8वीं से 12वीं तक की सभी कक्षाएं होगी संचालित, आदेश जारी
    Next Article मुंगेली के सरकारी स्कूल में कोरोना विस्फोट,हाईकोर्ट में 15 फरवरी तक होगी ऑनलाइन सुनवाई, कोरबा-GPM में कल से खुलेंगे स्कूल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश इस नए पहचान पत्र के लिए किया आवेदन…

    November 9, 2026

    दीपावली पर बनोरा स्थित अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी…

    November 9, 2026

    बिहार-झारखंड के घाटों से आखिर विदेशों तक कैसे पहुंचा छठ पलायन-परंपरा ने बनाया दुनिया का पर्व…

    November 9, 2026

    भाई दूज के लिए गिफ्ट शाॅप से लेकर कपड़े, कास्मेटिक्स और ज्वेलरी की दुकानों पर बढ़ी रौनक…

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश इस नए पहचान पत्र के लिए किया आवेदन…
    • दीपावली पर बनोरा स्थित अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी…
    • बिहार-झारखंड के घाटों से आखिर विदेशों तक कैसे पहुंचा छठ पलायन-परंपरा ने बनाया दुनिया का पर्व…
    • भाई दूज के लिए गिफ्ट शाॅप से लेकर कपड़े, कास्मेटिक्स और ज्वेलरी की दुकानों पर बढ़ी रौनक…
    • 6 राशियों को अचानक होगा पैसे का फायदा, काम में तरक्‍की, नवंबर में राहु और केतु बदलेंगे राशि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?