रायपुर। RAHUL HEALTH UPDATE: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 105 घंटे से ज्यादा वक्त तक 65 फुट गहरे गड्ढे में फंसे रहने वाले राहुल का उपचार बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में जारी है उसकी सेहत सुधर रही है, इसी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ फोटो शेयर की है जिसमे राहुल हस्ता हुआ नज़र आ रहा है।
जांजगीर जिले में बोरवेल से निकाले जाने के बाद अपोलो बिलासपुर में अपना इलाज करा रहे राहुल साहू का स्वास्थ्य अब बिल्कुल ठीक है, वह ठीक से खा रहा है और चल रहा है, जल्द ही दौड़ेगा भी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बता दें कि बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में इन दिनों एक मां और बेटे राहुल साहू का स्नेह प्यार नजर आ रहा है, बेटे के चेहरे से मां की निगाहें हटने का नाम नहीं ले रही आखिर हो भी क्यों ना मौत को मात देकर उसका बेटा जो उसके सामने है.