नई दिल्ली:– यात्रियों को कंफर्म बर्थ और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन नंबर 08743/08744 दो-दो फेरे लगाएगी। दुर्ग से ट्रेन 9 और 16 नवंबर 2025 को चलेगी, जबकि हरिद्वार से वापसी 10 और 17 नवंबर 2025 को होगी। रेलवे ने बताया कि सभी श्रेणियों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं, जिससे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार आरक्षण करा सकते हैं।
ट्रेन का रूट और समय
गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग से सुबह 11:00 बजे रवाना होकर रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, कटनी मुड़वारा, आगरा कैंट और निजामुद्दीन होते हुए अगले दिन 3:40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार से रात 9:00 बजे रवाना होकर हजरत निजामुद्दीन, आगरा कैंट, कटनी मुड़वारा, पेंड्रा रोड, उसलापुर, रायपुर होते हुए अगले दिन सुबह 3:00 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
कोच संरचना और सुविधा
इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआरडी, 7 सामान्य, 8 स्लीपर और 1 एसी-थ्री सह एसी-टू कोच शामिल रहेंगे।
