रायपुर: Raipur Breaking राजधानी रायपुर नगर निगम एक और नई पहल करने जा रही है, रायपुर नगर निगम और जिला प्रशासन एक और नए अभियान की शुरुआत करने जा रही है, यह अभियान 18 और 19 जुलाई से शुरू होगा, जिसमे नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर और कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के निर्देश पर पूरे रायपुर में यह अभियान चलाया जयेगा, जिसमे घर-घर जाकर महापौर और कलेक्टर पौधा देंगे यह अभियान राजधानी के सभी जोन और वार्डो में चलाया जाएगा इस अभियान में कई NGO भी शामिल होंगे.
इसकी जानकारी देते हुए महापौर एजाज ढेबर ने कहा की पौधा लगाने के लिए नही बल्कि पौधा बचाने के ये अभियान शुरू किया गया है. पौधा मगाने के लिए जोन वाईस की गई नंबर की सूची जारी कर दिया गया है, 18 जुलाई से यह अभियान शुरू हो जयेगा.