Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » पंचतत्व में विलीन हुए रायपुर के बिजनेस मैन दिनेश मीरानिया, पहलगाम आतंकी हमले में शादी की सालगिरह के दिन मौत…
    RAIPUR

    पंचतत्व में विलीन हुए रायपुर के बिजनेस मैन दिनेश मीरानिया, पहलगाम आतंकी हमले में शादी की सालगिरह के दिन मौत…

    By Tv 36 HindustanApril 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मीरानिया पंचतत्व में विलीन हो गए. नम आंखों से परिजनों के साथ ही सीएम साय समेत तमाम जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने दिनेश मीरानिया को अंतिम विदाई दी.

    शादी की सालगिरह के दिन मौत: दिनेश मीरानिया को पहलगाम में जिस दिन गोली मारी गई, उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी. वह परिवार के साथ खुशियां मनाने पहलगाम गए थे. पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ वो जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल को यादगार बना रहे थे, तभी आतंकियों ने गोलियों से भून डाला. दिनेश मीरानिया की अब यादें ही बची हैं.

    छत्तीसगढ़ के मंत्रियों ने देर रात घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि: कारोबारी दिनेश मीरानिया का पार्थिव शरीर बुधवार देर रात दिल्ली से रायपुर पहुंचा तो हर आंख नम हो गई. एयरपोर्ट पर परिजनों के साथ ही स्थानीय लोग भी जुटे. एयरपोर्ट से घर पहुंचने पर डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा समेत कई नेताओं ने दिनेश के शव को कंधा दिया. एम्बुलेंस से शव निकालकर घर के भीतर ले गए. घर के अंदर और बाहर लोगों की भीड़ जमा रही. गुरुवार सुबह दिनेश मीरानिया की अंतिम यात्रा निकाली गई. रायपुर की समता कॉलोनी से अंतिम यात्रा मरवाड़ी श्मशान घाट पहुंची. रास्ते भर दिनेश भैया अमर रहे के नारे गूंजे. लोगों की आंखों में आंसू और दिल में गुस्सा साफ नजर आया.

    पहलगाम आतंकी हमले पर देश में गुस्सा: दिनेश मीरानिया के अंतिम संस्कार में जुटे स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के हर व्यक्ति के मन में गुस्सा है. गुस्सा अपनों को खोने का है. गुस्सा हिंदुस्तान के दिल पर हुए हमले का है. इसका आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए.

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया. उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई और ढांढस बंधाया. सीएम साय ने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया.

    सीएम ने कहा आतंकवादियों की इस कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर चोट किया है. पूरे प्रदेश के लिए भी यह दुख और पीड़ा का क्षण है. घिनौनी आतंकवादी घटना में प्रदेश ने अपना एक बेटा खो दिया है. धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित हुई, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला और घाटी के विकास को गति मिली थी. आतंकवादियों ने पर्यटकों के जरिए कश्मीर और देश को अस्थिर करने की कोशिश की है. पूरा देश एकजुटता के साथ इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा.

    Views: 2,140
    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article25 अप्रैल से छत्तीसगढ़ कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान, दुर्ग से आगाज, घर घर भी जाएंगे कार्यकर्ता…
    Next Article जशपुर में बेटी ने की पिता की हत्या,सच्चाई जान हो जाएगे आपके रोगटे खडे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    16-17 अक्टूबर को होटल बेबीलोन में सजेगी पारंपरिक गरबा की भव्य महफिल, बॉलीवुड की ये अभिनेत्री होंगी मुख्य अतिथि…

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ सरपंच महासंघ द्वारा सरपंचों के हक की निर्णायक हुंकार…

    October 7, 2026

    तेजस्विनी नारी शक्ति से ही विकसित होगा भारत, युवतियां बनें आत्मनिर्भर और संस्कारवान : डॉ. वर्णिका शर्मा

    October 5, 2026

    E-KYC अधूरी तो अब नहीं बुक होगा सिलेंडर, रायपुर में 60 हजार कनेक्शन हुए प्रभावित…

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक
    • रामलीला में धर्म, मर्यादा, आदर्श नेतृत्व का जीवंत मंचन; दर्शकों को मिली विनम्रता,कर्तव्यपालन की सीख
    • युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम आईटीआई रामपुर में साइबर सुरक्षा एवं काउंसिल
    • “कार्यकर्ताओं” का सम्मान बच्चों के पोषण, शिक्षा, संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका – मंत्री श्री देवांगन
    • पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?