Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अनाथों का लालन-पालन, बेसहारा बच्चों के लिए किया जीवन समर्पित, जानें इस महिला की स्टोरी
    समाचार

    अनाथों का लालन-पालन, बेसहारा बच्चों के लिए किया जीवन समर्पित, जानें इस महिला की स्टोरी

    By Tv 36 HindustanMay 14, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा: एक बुजुर्ग महिला के आसपास आपको हंसते-मुस्कुराते बच्चे-बच्चियां दिख रहे हैं न.. लेकिन आपको ये जानकर दुख होगा कि इन बच्चों का इस दुनिया में कोई नहीं सिवाय इन्हीं अंजिना राजगोपाल के. अंजिना जी की उम्र यूं तो दादी वाली हो चली है, लेकिन उनके यहां मौजूद छोटा-बड़ा हर कोई उन्हें मम्मी कहकर बुलाता है. क्योंकि इन सब बच्चों को मां का प्यार अंजिना जी ने ही दिया है.

    दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा सेक्टर-12 में अंजिना जी ‘साईं कृपा’ नाम से एक अनाथालय चलाती हैं. बच्चों का सहारा बनने की उनकी यात्रा 38 साल पहले शुरू हुई थी. दिव्यांग बच्चे को पिटते देखा तो घर ले आईं… अंजिना बताती हैं कि वह शुरू से ही यह काम करना चाहती थीं. लेकिन घर में पिता की तबीयत ठीक नहीं थी, इसके लिए पढ़ाई के बाद नौकरी शुरू की, लेकिन फिर पिता की मौत के बाद उन्होंने अपने मन का काम करने की ठान ली. अंजिना याद करते हुए बताती हैं कि पहला बच्चा जो वह अपने पास लेकर आई थीं, वह भी फैसला अचानक ही हुआ. वह रास्ते में जा रही थीं, तभी उन्होंने देखा कि एक आदमी एक दिव्यांग बच्चे को मार रहा था. अंजिना ने यह देखा और उस बच्चे को लेकर अपने पास आ गई.

    अनाथ बच्चों को अपने पास रखने का अंजिना का एक अलग जज्बा था. वह बताती हैं कि एक छोटी बच्ची जो कुछ ही दिन की थी, उसकी हालत बहुत खराब थी और वह अस्पताल में एडमिट थी. डॉक्टर ने कहा यह बच्ची ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रहेगी और अगर जी गई तो इसे कोई ना कोई डिसेबिलिटी हो जाएगी. कई लोगों ने अंजिना को इस बच्चे को गोद लेने के लिए मना किया, लेकिन वो नहीं मानीं और उस बच्ची को लेकर आ गई. आज वह बच्ची 27 साल की हो चुकी है और एकदम ठीक है. अंजिना ने बच्चों की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने की कोशिश की और फिर उन्हें नौकरी भी दिलाई. कहीं बच्चों की शादी भी की. ऐसी ही एक अनाथ बेटी राधिका बचपन से ही यहीं पर है. राधिका फिलहाल एक बड़ी प्राइवेट यूनिवर्सिटी से फूड टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन कर रही है और कहती है कि उसका सपना है कि वह विदेश जाकर अपनी मास्टर डिग्री ले और मम्मी ने इसके लिए इंतजाम भी कर दिया है.

    राधिका की तरह ही राजेंद्र सिंह जब 4 साल के थे तो यहां आए थे. आज उनकी उम्र 39 साल हो चुकी है. यहीं पर उन्होंने पढ़ाई की डिग्री हासिल की और फिर होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया. राजेंद्र ने कई जगह नौकरी भी की है, लेकिन कोविड के बाद से वह पूरी तरह से इस अनाथालय की सेवा में ही लगे हुए हैं. वह नए बच्चों को ट्रेनिंग देने का काम भी करते हैं. इस अनाथालय में कई बच्चे पढ़-लिखकर काबिल हो चुके हैं, लेकिन तरक्की की ओर बढ़ते इन बच्चों ने अब अंजिना राजगोपाल जैसी सोच तय कर ली है. ये बच्चे हमेशा अब जरूरतमंद बच्चों के लिए खड़े रहते हैं.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोतवाली पुलिस का सराहनीय कार्य लौटाया गहनों से भरा बैग ढाई तोले के सोने के गहने, मोबाइल फोन सहित अन्य वस्तुएं कीमती दो लाख लौटाए
    Next Article 2017 में बनी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में आएंगी नजर
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    साक्षरता का संदेश लेकर बनी ‘उल्लास’ मानव श्रृंखला, पीएम श्री अरुंधति देवी विद्यालय की ये अनोखी पहल…

    September 9, 2026

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यहां चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’…

    September 9, 2026

    सोशल मीडिया पर छाया 80s AI फोटो ट्रेंड, इन खास Prompts से अपनी तस्वीर को दें रेट्रो लुक, ताजा करें पुरानी यादें…

    September 9, 2026

    पानी की बोतल के ज्यादा पैसे लेना पड़ा महंगा, दुकानदार पर लगा इतने लाख का जुर्माना…

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • साक्षरता का संदेश लेकर बनी ‘उल्लास’ मानव श्रृंखला, पीएम श्री अरुंधति देवी विद्यालय की ये अनोखी पहल…
    • 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यहां चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’…
    • पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षकों के तबादला, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…
    • सोशल मीडिया पर छाया 80s AI फोटो ट्रेंड, इन खास Prompts से अपनी तस्वीर को दें रेट्रो लुक, ताजा करें पुरानी यादें…
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – सीएम साय
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?