नई दिल्ली:- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी मां की मौत के 49 साल बाद कांग्रेस को इसका जिम्मेदार बताया है। अपनी मां को याद करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1975 में देश में इमरजेंसी लगाई थी। तब मेरी माताजी बीमार थीं। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। कांग्रेस सरकार में मुझे पेरोल नहीं मिली थी। मेरी बीमार मां का हॉस्पिटल में निधन हो गया था।
रक्षा मंत्री ने कहा कि, जिन लोगों ने इमरजेंसी लगाई थी, वे लोग हमपर तानाशाही का आरोप लगाते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा जिन्होंने 1975 में देश में इमरजेंसी लगाई, आज वे हम पर तानाशाही का आरोप लगा रहे हैं।
राजनाथ ने कहा कि मैं इमरजेंसी के दौरान जेल में था। मुझे आपातकाल का विरोध करने के चलते जेल में डाला गया था। तब मेरी माताजी बीमार थीं। उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया और 21 दिनों तक हॉस्पिटल में रही थीं, लेकिन कई कोशिशों के बावजूद में उनको देखने भी नहीं जा पाया। मुझे पैरोल नहीं मिली थी। मैं तो मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाया था। ऐसा बताते हुए राजनाथ सिंह कुछ देर के लिए मौन हो जाते हैं और फिर रुंधे गले से कहते हैं। हैरानी होती है कि ये लोग हम पर तानाशाही का आरोप लगा रहे हैं।
