धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मगरलोड थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आज एक अपचारी बालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर पीडिता की मां ने शिकायत दर्ज कराई कि कल शाम उसकी नाबालिग पुत्री घर के पीछे बाड़ी में गंदा पानी फेंकने गई थी। इसी दौरान धनराज सिन्हा ने जबरदस्ती उठाकर बाड़ी के पीछे की तरफ खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया तथा उसके 2 साथी लेखूराम निषाद एवं एक नाबालिग बालक ने सहयोग किया। विरोध करने एवं चिल्लाने पर मोटरसाइकिल से भाग गए।
शिकायत पर थाना मगरलोड में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बाद में आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों तथा अपचारी बालक ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।