Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट अब शीतलहर के साथ पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, कोहरा और घना होने के आसार…
    समाचार

    पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट अब शीतलहर के साथ पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, कोहरा और घना होने के आसार…

    By Tv36 HindustanDecember 12, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– पहाड़ों पर अगले 48 से 72 घंटों में नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की एंट्री होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस नए वेदर सिस्टम के प्रभाव के चलते उत्तर भारत में शीतलहर के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। आईएमडी ने दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।

    मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी असर बढ़ाएगी। कोहरा अपने चरम स्तर की ओर बढ़ेगा। आईएमडी के अनुसार हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार में मौसम तेजी से बदलेगा। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं, पहाड़ों पर 13 दिसंबर से फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के दस्तक से हल्की बारिश और बर्फ गिरने की संभावना है। इसके असर से कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गलन वाली सर्दी पड़ेगी। 12 दिसंबर से तमिलनाडु, केरल, लक्ष्यद्वीप में हल्की और अंडमान निकोबार एवं द्वीप समूह में भारी बारिश का अलर्ट है।

    दिल्ली में औसत से कम तापमान
    दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का असर है। एक्यूआई 300 के आसपास है। यह खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रह सकता है। यह इस मौसम के औसत से 1.0 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आसमान साफ है। शनिवार को हल्की धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान है। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में वर्गीकृत है।

    UP में 2 दिन चलेंगी तेज हवाएं
    अगले सप्ताह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही हो सकती है। अगले 2 दिन तेज सर्द हवाएं चलेंगी। ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाएगा। जिन जिलों में तापमान सबसे कम है, वहां पाला गिरने की स्थिति बनती जा रही है। आईएमडी के मुताबिक दिन में शीतलहर से शाम को सिहरन वाली सर्दी का एहसास हो रहा है।

    नागौर में पांच डिग्री पहुंचा पारा
    राजस्थान के अनेक हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है। फतेहपुर में पारा चार डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान नागौर में पांच डिग्री, लूणकरणसर में 5 डिग्री, दौसा में 6 डिग्री, जालोर में 6 डिग्री, करौली में 6.5 डिग्री, सिरोही में 6.5 डिग्री, पाली में 7 डिग्री, झुंझुनू में 7.5 डिग्री रहा। जयपुर में 10 डिग्री रहने की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक अधिकतर भागों में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वैसे, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से अगले दो-तीन दिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर पश्चिमी भारत की कुछ भागों में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 18 से 20 दिसंबर के आसपास सक्रिय हो सकता है।

    पंजाब में भी सामान्य से नीचे तापमान
    पंजाब के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। फरीदकोट में सबसे कम तापमान दर्ज किया जा रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री नीचे है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री, लुधियाना में 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से थोड़ा कम है। पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री, बठिंडा में 6.2 डिग्री और गुरदासपुर में सात डिग्री रहा। चंडीगढ़ में पारा 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है।

    हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप
    हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है। आईएमडी के मुताबिक अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री, हिसार में 6.4 डिग्री, करनाल में 6.5 डिग्री, नारनौल में छह डिग्री, रोहतक में 7.8 डिग्री, भिवानी में 7.5 डिग्री और सिरसा में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। 15 दिसंबर के बाद पहाड़ों पर कमजोर होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण थोड़ा तापपाम बढ़ेगा, लेकिन आसमान साफ होते सर्द हवाओं के झोंके परेशान करेंगे।

    श्रीनगर में तापमान गिरकर शून्य से 2 डिग्री नीचे
    कश्मीर के अधिकांश इलाकों में तापमान गिरने से रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई हिस्सों में हल्की धुंध छाई रही। श्रीनगर में तापमान गिरकर शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री, कुपवाड़ा में पारा शून्य से 4 डिग्री, कोकरनाग में तापमान शून्य से 1 डिग्री, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में तापमान में 0 डिग्री पर पहुंच गया।

    Post Views: 195

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश में दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
    Next Article आज का राशिफल इन पांच राशि वालों को होगा भाग्योदय, जानिए बाकियों का हाल…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…

    March 4, 2026

    इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…

    March 4, 2026

    प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…

    March 4, 2026

    ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…

    March 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…
    • इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…
    • प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…
    • ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?