Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमरनाथ यात्रा के लिए अब इतने अप्रैल से करें पंजीकरण, देश भर में चार बैंकों की 554 शाखाओं में होगा रजिस्ट्रेशन…
    समाचार

    अमरनाथ यात्रा के लिए अब इतने अप्रैल से करें पंजीकरण, देश भर में चार बैंकों की 554 शाखाओं में होगा रजिस्ट्रेशन…

    By Tv36 HindustanApril 9, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– शिव भक्तों के लिए खुशखबरी है। इंतजार समाप्त हुआ। श्री बाबा अमरनाथ की इस साल 2026 की वार्षिक यात्रा के लिए एडवांस पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होगा।

    श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की ने इसकी जानकारी दी है और यात्रा शुरू होने की जानकारी शीघ्र उपलब्ध करवाई जाएगी। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभिन्न बैंकों में होने वाले बैंकों की शाखाओं में होने वाले पंजीकरण की जानकारी उपलब्ध करवा दी है। कुल 554 शाखाओं में पंजीकरण होगा।

    इन बैंकों में होगा रजिस्ट्रेशन
    पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक, यस बैंक शामिल है। जम्मू कश्मीर के डोडा, जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी, सांबा, श्रीनगर, उधमपुर, रियासी, अनंतनाग, पुलवामा, डोडा में संबंधित बैंकों की विभिन्न शाखाओं में एडवांस पंजीकरण किया जाएगा। बोर्ड ने विभिन्न प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों में डॉक्टरों और अस्पतालों की सूची भी जारी कर दी है।

    बोर्ड ने कहा है कि 9 अप्रैल के बाद से जारी किया गया स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ही वैध होगा। यात्री की आयु 13 साल से कम और 70 साल की आयु से अधिक नहीं होनी चाहिए। एडवांस पंजीकरण पहले की तरह आधार आधारित बायोमैट्रिक तरीके से होगा। हर श्रद्धालु को आवश्यक स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाना होगा। प्रति यात्री से एक सौ पचास रुपये की पंजीकरण फीस ली जाएगी।

    पहलगाम और बालटाल से दिया जाएगा परमिट
    पंजीकरण के साथ ही यात्री को पहलगाम या बालटाल के लिए यात्री परमिट दिया जाएगा। आरआईएफडी के बिना यात्रा की अनुमित नहीं होगी। बताते चलें कि कुछ समय पहले श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया था कि प्रथम पूजा 29 जून को होगी। हालांकि यात्रा शुरु होने की तिथि घोषित नहीं की गई मगर परंपरा के अनुसार यात्रा 28 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी।

    श्री बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए ग्रुप पंजीकरण के लिए भी दिशा निर्देश जारी दिए गए हैं। पांच और उससे ज्यादा श्रद्धालु जिनकी अधिकतम संख्या 30 तक होगी, वे पंजीकरण ग्रुप में करवा सकते हैं इसके लिए उन्हें श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के श्रीनगर कार्यालय से संपर्क करना होगा।

    पंजीकरण के लिए 15 अप्रैल से आवेदन किया जा सकते हैं और उसकी अंतिम तिथि 20 मई 2026 होगी। ग्रुप पंजीकरण पहले और पहले पाओ की नीति पर आधारित होगा। ग्रुप पंजीकरण सुविधा के लिए श्रद्धालुओं को अपना एक ग्रुप लीडर चुनना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इस डाक के जरिए भेजना होगा। पंजीकरण में प्रति यात्री 250 रुपए की पंजीकरण फीस देनी होगी और यह पेमेंट ऑनलाइन या सीधे बैंक में ट्रांसफर की जा सकती है।

    विदेशी नागरिक के लिए पंजीकरण
    विदेशी नागरिक श्रद्धालुओं का श्री बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण पंजाब नेशनल बैंक से होगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की तरफ से जारी के निर्देश के तहत विदेशी नागरिक श्रद्धालु को आवश्यक दस्तावेजों को पंजीकरण के लिए आईटी विभाग पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर, सर्किल ऑफिस जम्मू को ईमेल करना होगा जिसमें आवेदन फार्म आवश्यक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, वैध पासपोर्ट स्कैन फोटो और प्रति यात्री पंजीकरण फीस 1550 रुपए बैंक के खाते में जमा करवानी होगी।

    यह जानकारी श्रद्धालु श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं। आरआइएफडी कार्ड के बिना कोई भी श्रद्धालु यात्रा नहीं कर सकेगा। यह कार्ड जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों में स्थापित किए जाने वाले केंद्रों में उपलब्ध होंगे।

    Post Views: 380

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्यों अप्रैल में पड़ रही है ठंड आखिर क्या है वजह और क्या होता है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस…
    Next Article सीएम साय ने अम्बिकापुर में भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आखिर कौन है वेदांता पावर प्लांट हादसे का जिम्मेदार कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई …

    April 15, 2026

    खुशी राय और चांदनी ने 12वीं में किया टॉपर, 500 में से इतने नंबर लाये…

    April 15, 2026

    अंबेडकर जयंती पर संसद में छाया युवा, भाषण से जीता दिल…

    April 15, 2026

    सीएम साय कैबिनेट की बैठक शुरू, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ समेत इन मुद्दों पर चर्चा…

    April 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर कौन है वेदांता पावर प्लांट हादसे का जिम्मेदार कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई …
    • खुशी राय और चांदनी ने 12वीं में किया टॉपर, 500 में से इतने नंबर लाये…
    • अंबेडकर जयंती पर संसद में छाया युवा, भाषण से जीता दिल…
    • सीएम साय कैबिनेट की बैठक शुरू, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ समेत इन मुद्दों पर चर्चा…
    • नेशनल हाईवे पर चलाई ओवरलोड गाड़ी तो दो से चार गुना अधिक देना होगा चार्ज; नए नियम आज से लागू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?