Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » MSP पर गेहूं खरीदी का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें इस दिन तक कर सकेंगे पंजीयन और इतना मिलेगा रेट…
    समाचार

    MSP पर गेहूं खरीदी का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें इस दिन तक कर सकेंगे पंजीयन और इतना मिलेगा रेट…

    By Tv36 HindustanFebruary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश :–: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो चुकी है. किसान 7 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक अपनी गेहूं की फसल का पंजीयन करा सकते हैं. शासन द्वारा स्थापित सुविधा केंद्रों पर किसानों के लिए गेहूं के पंजीयन की व्यवस्था निशुल्क रखी गई है, जिसके लिए 3186 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं. इसके अतिरिक्त किसान एमपी ऑनलाइन व पंचायत में स्थापित सुविधा केंद्र पर भी शुल्क देकर अपनी फसल का पंजीयन करवा सकते हैं.

    पंजीयन के पहले दिन केंद्रों पर नहीं रही भीड़
    रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं के खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. शनिवार को पंजीयन का पहले ही दिन होने की वजह से अधिकांश पंजीयन केंद्र खाली ही नजर आए. जहां इक्का दुक्का किसानों ने पहुंचकर अपना पंजीयन करवाया है. इस मामले पर जानकारी देते हुए जिला विपणन अधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने बताया, “इस बार किसान पंजीयन की व्यवस्था सहज और सुगम बनाई गई है.”

    किसानों को पंजीयन के लिए परेशान ना होना पड़े इसलिए पंचायत स्तर और सहकारी समिति स्तर पर भी पंजीयन केंद्र की व्यवस्था की गई है. कृषि अधिकारी नीलम सिंह ने बताया, “भारत सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो कि पिछले वर्ष से 160 रुपए अधिक है. किसानों को गेहूं उपार्जन के लिए ऑनलाइन पंजीयन करवाने के लिए 7 फरवरी से 7 मार्च तक का समय मिला है.” कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वह जल्दी से जल्दी अपनी गेहूं की फसल का पंजीयन करवा ले. जिससे बाद में होने वाली असुविधा से बचा जा सके.

    गेहूं उपार्जन के लिए पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र और सहकारी समिति एवं विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर किसान पहुंचकर निशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं. इसके अतिरिक्त किसान एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र पर निर्धारित शुल्क (प्रति पंजीयन 50 रूपए से अधिक नहीं) देकर भी पंजीयन करा सकते हैं.

    Post Views: 555

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं, घर बैठे मोबाइल से ऐसे बदलें अपने आधार कार्ड का पता…
    Next Article बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    जानापाव में बनेगा भव्य ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’, सीएम ने किया 17.50 करोड़ की सौगात का ऐलान…

    April 19, 2026

    सस्पेंड करा दूंगा अगर रिश्वत मांगने के आरोपों से घिरे अधिकारी को नेता की धमकी…

    April 19, 2026

    चुनाव बढ़िया बनाइए PM ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद…

    April 19, 2026

    करीब इतने मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई…

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जानापाव में बनेगा भव्य ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’, सीएम ने किया 17.50 करोड़ की सौगात का ऐलान…
    • सस्पेंड करा दूंगा अगर रिश्वत मांगने के आरोपों से घिरे अधिकारी को नेता की धमकी…
    • चुनाव बढ़िया बनाइए PM ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद…
    • करीब इतने मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई…
    • ये है दुनिया के 7 सबसे बड़े कर्ज में डूबे हुए देश कौन; जानिए अमेरिका-चीन से लेकर भारत तक पर किसके सिर कितने का है लोन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?