* मुंगेली/चंद्र मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक मुंगेली के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय के मार्गदर्शन जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक बलदाऊ पाण्डेय को सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली में विदाई समारोह का आयोजित कर सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक को शाल,श्रीफल स्मृति चिन्ह प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य उत्त्म स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई। प्रधान आरक्षक बलदाऊ पाण्डेय जिला मुंगेली में कुछ वर्षों से अपनी सेवा दी। प्रधान आरक्षक बलदाऊ पाण्डेय का गृहग्राम करही जिला मुंगेली है। सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक विदाई समारोह दौरान अपने उद्बोधन में पुलिस विभाग के कार्य अनुभव साझा कर किए गए कार्यों के सम्बन्ध में बताया।
विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय साधना सिंह, अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली एस.आर.धृतलहरे,अनुविभागीय अधिकारी पथरिया नवनीत पाटिल, रक्षित निरीक्षक मुंगेली क्रिस्ट नरगिश तिग्गा बघेल,मुख्य लिपिक संजय सिंह ,रीडर निरीक्षक नरेंद्र बहादुर ,स्टेनो सूरज पांडेय सहित जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।