कीव/ रूस फाइटर जेट्स ने बुधवार को ब्लैक सी में अमेरिकी ड्रोन MQ-9 रीपर को मार गिराया है। अमेरिका का दावा है कि यह घटना तब हुई जब रूसी जेट और अमेरिकी ड्रोन ब्लैक सी के ऊपर चक्कर लगा रहे थे। दो रशियन Su-27 फाइटर जेट्स ने अमेरिकी ड्रोन को पहले घेरा फिर ऊपर से फ्यूल गिराया। इससे ड्रोन के प्रोपेलर को नुकसान पहुंचा।
इसके बाद ड्रोन को टक्कर मारकर ब्लैक सी में गिरा दिया।इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। US एयरफोर्स के जनरल जेम्स हैकर ने रूस की हरकत को बेहद गैरजिम्मेदार और भड़काऊ बताया है। उधर, रूस ने अमेरिका के आरोपों से इनकार किया। उसने कहा कि हमारे फाइटर जेट किसी भी अमेरिकी ड्रोन के संपर्क में नहीं आए हैं। साथ ही कहा कि हम अमेरिका के साथ टकराव नहीं चाहते हैं।