Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मां के बयान से दुखी अमृतपाल ने कहा, खालसा का सपना कोई गुनाह नहीं,गर्व की बात..
    News

    मां के बयान से दुखी अमृतपाल ने कहा, खालसा का सपना कोई गुनाह नहीं,गर्व की बात..

    By Tv 36 HindustanJuly 7, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमृतसर:- पंजाब के खडूर साहिब से सांसद के रूप में अमृतपाल सिंह के शपथ लेने के बाद उनकी मां द्वारा दिए गए बयान को लेकर जहां राजनीतिक गलियारों में हलचल है, वहीं अब अमृतपाल सिंह के वेरिफाइड एक्स अकाउंट से इस बयान को लेकर एक पोस्ट की गई है. जिसमें लिखा है कि हो सकता है कि उनके परिवार ने जाने-अनजाने में यह बयान दिया हो. अमृतपाल ने अपनी मां के बयान से खुद को अलग कर दिया है. पांच जुलाई को अमृतपाल सिंह के सांसद के रूप में शपथ लेने के उनकी मां बलविंदर कौर ने कहा था कि अब उनके बेटे को खालिस्तान समर्थक नहीं बोला जाता चाहिए. इस पर अमृतपाल ने लिखा कि हम खालसा राज्य की बात पर अडिग हैं और मैं इसका सपना नहीं छोड़ सकता.

    पंजाबी में लिखे पोस्ट में अमृतपाल ने कहा है कि बिना राज्य के कोई नहीं धर्म चलता है. वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह. जब मुझे माता जी द्वारा दिए गए बयान के बारे में पता चला तो मन बहुत दुखी हुआ. इस बयान को समर्थन नहीं मिलना चाहिए. खालसा राज्य का सपना देखना कोई गुनाह नहीं है, यह गर्व की बात है. जिस रास्ते के लिए लाखों सिखों ने अपनी जान कुर्बान की है, उससे पीछे हटने का हम सपना भी नहीं देख सकते. मैंने मंच से बोलते हुए कई बार कहा है कि अगर मुझे पंथ और परिवार में से किसी एक को चुनना पड़े तो मैं हमेशा पंथ को चुनूंगा.

    अमृतपाल ने आगे लिखा, मैं अपने परिवार को नसीहत देता हूं कि सिख राज्य से समझौता करने के बारे में कभी न सोचें, यह कहना बहुत दूर की बात है और सामूहिक दृष्टिकोण से कहें तो ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए.
    अमृतपाल के पिता ने पोस्ट की पुष्टि
    इस पोस्ट के सामने आने के बाद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि यह अकाउंट अमृतपाल सिंह का है, जिसे उनकी टीम चला रही है. तरसेम सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि उनके परिवार के बयान को मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया.

    जत्थेदार से मिला परिवार: सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो आने के बाद सांसद अमृतपाल सिंह की माता बलविंदर कौर, पिता तरसेम सिंह, चाचा सुखचैन सिंह अमृतसर श्री दरबार साहिब पहुंचे और इस दौरान उन्होंने तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी से मुलाकात की है.

    Post Views: 1,035

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री साय और सांसद बृजमोहन भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल,ये भी रहे मौजूद…
    Next Article मूंग की फसल में इस खाद को डालने से होगी 1 एकड़ में 10 क्विंटल से भी अधिक फसल जाने पूरी जानकारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार…

    August 8, 2026

    Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और इतने Ride Modes से मचाएगी तहलका…

    August 8, 2026

    मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’…

    August 8, 2026

    महतारी वंदन योजना मातृशक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवारों की समृद्धि का अभियान – मुख्यमंत्री श्री साय

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार…
    • Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और इतने Ride Modes से मचाएगी तहलका…
    • मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’…
    • महतारी वंदन योजना मातृशक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवारों की समृद्धि का अभियान – मुख्यमंत्री श्री साय
    • उप मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?