नई दिल्ली:- बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ की रिलीज डेट एक होने पर अफसोस जताया है। दोनों फिल्में 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। सलमान खान ने खुलासा किया कि उन्हें पहले जानकारी नहीं थी कि श्रद्धा कपूर की फिल्म भी उसी दिन रिलीज हो रही है। बाद में उन्होंने श्रद्धा को फोन कर माफी मांगी।
हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सलमान ने कहा कि यदि उन्हें पहले से इस टकराव की जानकारी होती तो वह अपनी फिल्म के लिए दूसरी तारीख चुनते। उन्होंने दर्शकों से श्रद्धा कपूर की फिल्म देखने की अपील भी की। सलमान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है, जबकि ‘ईथा’ में श्रद्धा कपूर विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका में नजर आएंगी।
दोनों फिल्मों की एक ही दिन रिलीज को लेकर अब बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस मुकाबले की चर्चा तेज हो गई है।
