मुंबई: लिव इन रिलेशन में रहने वाली सरस्वती वैद्य मर्डर केस से देश भर में सनसनी फैल गई है। 32 साल की सरस्वती की उसके 56 साल के लिव इन पार्टनर मनोज साहनी ने जिस तरह से हत्या की और शव से क्रूरता की, उससे पुलिस तक हैरान है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसने गला रेत कर सरस्वती का मर्डर किया और फिर आरे से 20 से ज्यादा टुकड़े कर डाले। फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए कुकर में उबालकर कुत्तों को खिलाता रहा।
डीसीपी जयंत बजबाले ने कहा कि मृतका की पहचान 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य के रूप में हुई है, जो 56 वर्षीय दोस्त मनोज साहनी के साथ फ्लैट में रह रही थी। फ्लैट से दुर्गंध आने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद सोसाइटी की सातवीं मंजिल से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। महिला की हत्या के बाद उसके शव को कई टुकड़ों में काटा गया था। बदबू ना फैले, इसलिए आरोपी ने शव के टुकड़ों को कुकर में उबाला गया। हालांकि इसके बावजूद पड़ोसी अजीब से दुर्गंध से परेशान हो गए तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की।