Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सौर सुजला योजना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना के एक लाखवें हितग्राही किसान श्री सुरेन्द्र नाग को किया सम्मानित
    RAIPUR

    सौर सुजला योजना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना के एक लाखवें हितग्राही किसान श्री सुरेन्द्र नाग को किया सम्मानित

    By Tv 36 HindustanJanuary 27, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रायपुर, 27 जनवरी । छत्तीसगढ़ में सौर सुजला योजना के अंतर्गत अब तक एक लाख से अधिक किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था की जा चुकी है। इनमें नक्सल प्रभावित और आदिवासी क्षेत्रों के हजारों किसान भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर में योजना के एक लाखवें हितग्राही श्री सुरेन्द्र नाग को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। क्रेडा (CREDA – छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) द्वारा सौर सुजला योजना के तहत बस्तर जिले के किसान श्री नाग की कृषि भूमि में एक लाखवां सोलर पंप स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें सोलर पंप का कट-आउट प्रदान कर योजना की सफलता को रेखांकित किया।

    प्रदेश में कृषि भूमि की सिंचाई क्षमता में वृद्धि और अविद्युतीकृत क्षेत्रों में कृषि का सिंचित रकबा बढ़ाने के लिए क्रेडा द्वारा सौर सुजला योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत कृषि भूमि में तीन और पांच हॉर्स-पॉवर क्षमता के सोलर पम्प स्थापित किए जा रहे हैं। कृषि भूमि के साथ ही योजना के माध्यम से राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरवा, घुरवा, बारी कार्यक्रम के अंतर्गत गौठानों, चारागाहों और पंजीकृत गौशालाओं में भी सोलर पम्प लगाए जा रहे हैं। योजना के तहत प्रदेश भर में स्थापित सोलर पंपो से एक लाख 20 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई हो रही है। इससे पिछले पांच वर्षों में करीब छह लाख 55 हजार टन कार्बन उत्सर्जन में कमी हुई है।

    सोलर पंप के उपयोग से राज्य में कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ भू-जल का संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने में सहायता मिल रही है। सौर सुजला योजना के माध्यम से खेतों में पंप लगने से किसान हर साल वर्षा काल के अतिरिक्त दो अतिरिक्त फसल ले पा रहे हैं। योजना से सिंचाई के लिए परम्परागत विद्युत पर निर्भरता भी कम हुई है। देश के दूसरे राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में ज्यादा संख्या में सोलर पम्पों की स्थापना की गई है। राज्य में योजना के सफल क्रियान्वयन और सोलर पम्पों की लगातार बढ़ती मांग के कारण केन्द्र शासन द्वारा प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत भी सौर सिंचाई पम्पों की स्थापना का प्रावधान किया गया है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य के लिए शिक्षिका अनिता तिवारी हुई सम्मानित
    Next Article राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने सुपुत्र के विवाह समारोह के लिए किया आमंत्रित
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय…

    October 3, 2026

    वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

    October 3, 2026

    वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत यहां बना प्रथम बालिका शौचालय…

    October 3, 2026

    गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की…

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पुलिस की बड़ी अंतर्राज्यीय कार्रवाई साइबर ठगी नेटवर्क का मुख्य आरोपी प्रदेश से गिरफ्तार…
    • अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान, मध्य भारत में ‘Most Emerging Jewellery Retailer in tiar 2-3 से समानित…
    • SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय…
    • तालाब का गंदा और बदबूदार पानी बना परेशानी का कारण, मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका से सफाई की मांग…
    • वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?