
रिपोर्टर-जितेश्वर साहू tv 36 हिन्दुस्तान
मुंगेली-//CG साइंस टैलेंट हंट का आयोजन मुंगेली जिले में पहली बार जेसीस शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति,मुंगेली के द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया है। इसकी परीक्षा 17 जुलाई, दिन रविवार को सुबह 9:00 से 10:45 तक जेसीस पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल,मुंगेली में होगी।
टैलेंट हंट में विभिन्न विषयों से 100 प्रश्न बहुविकल्पी पूछे जाएंगे। इस टैलेंट हंट में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को 10,000 रुपए का ईनाम डॉक्टर संजय अग्रवाल के द्वारा, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5000 रुपए का ईनाम कन्हैया लाल कोटडिया के द्वारा, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 3000 रुपए का ईनाम जेसीस समिति के द्वारा तथा तीन सांत्वना पुरस्कार 1100-1100 की राशि समिति के दिवंगत सम्माननीय सदस्यों स्वर्गीय विकास उपाध्याय जी, स्वर्गीय किशोर चंदेल जी तथा स्वर्गीय राजेश जयसवाल जी की स्मृति में दिया जाएगा। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को मेमेंटो के साथ प्रशस्ति पत्र तथा अन्य सभी विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।