
पुलिस महानिदेशक लखनऊ को शिकायती पत्र दिया, स्थानीय ग्राम पंचायत तेजपुरा में थाना सकरार पुलिस ने एक महिला पत्रकार से पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर विपक्षियों के साथ मिलकर फर्जी बलवा व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया है इससे पत्रकारों में गहरा रोष व्याप्त है। मामले में पुलिस महानिदेशक लखनऊ, डीआईजी झांसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी, को शिकायती पत्र देकर बताया है कि उनकी नाली से पानी निकालने को लेकर गांव के कुछ विपक्षियों से रंजिश चल रही है। चूंकि पीडिता एक पत्रकार है इसलिए थाना सकरार पुलिस पीडिता से रंजिश रखती है पीडिता पत्रकार अर्चना श्रीवास ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बताया है कि पीडिता व पीडिता के परिजनों के विरूद्ध थाना सकरार में 22 फरवरी को धारा 147,148,149,323,504,506, के तहत मामला दर्ज कर लिया है जबकि मौके पर झगड़ा हुआ ही नहीं है।पत्र में आरोप है कि थाना सकरार की पुलिस ने रंजिश निकालने के लिए पीडिता के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। यदि पीडिता ने पत्रों में न्याय व दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है।झाँसी से ब्यूरो रिपोर्ट सतेंद्र कुमार