Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » सिंगापुर में PM नरेंद्र मोदी के दौरे का दूसरा दिन, जानिए आज का क्या है पूरा दिन का शेड्यूल…
    समाचार

    सिंगापुर में PM नरेंद्र मोदी के दौरे का दूसरा दिन, जानिए आज का क्या है पूरा दिन का शेड्यूल…

    By Tv 36 HindustanSeptember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग से आज मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। PM मोदी वोंग के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर यहां आए हैं। वोंग के साथ वार्ता से पहले आज PM मोदी का सिंगापुर संसद भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।

    PM मोदी ने वहां आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात वोंग के सिंगापुर का प्रधानमंत्री बनने और मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल शुरू करने के कुछ दिनों बाद हुई है। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से भी बाद में मुलाकात करेंगे।

    जानकारी दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते बुधवार को अपनी सिंगापुर यात्रा शुरू की थी जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय मित्रता को मजबूत करना, ‘‘रणनीतिक साझेदारी” को गहरा करना और दक्षिण पूर्व एशियाई देश से निवेश आकर्षित करना है। प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा समाप्त करने के बाद सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश की अपनी पांचवीं आधिकारिक यात्रा के तहत यहां पहुंचे।

    अपनी इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री सिंगापुर के नेतृत्व की तीन पीढ़ियों से संवाद करेंगे। PM मोदी वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग और एमेरिटस वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग से मुलाकात करेंगे। ली मोदी से दोपहर के भोजन पर मिलेंगे। मोदी सिंगापुर के उद्योगपतियों से भी मिलेंगे और देश के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े लोगों से बातचीत करेंगे।

    इससे पहले बीते बुधवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री वोंग ने रात्रिभोज के लिए अपने श्री तेमासेक बंगले पर मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। वोंग ने मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सिंगापुर में स्वागत है। कल होने वाली आधिकारिक बैठकों से पहले आज भोजन पर उनसे मुलाकात करने का अवसर पाकर खुश हूं।” वहीं PM मोदी ने इस पोस्ट पर अपने जवाब में कहा कि वह अपने दोस्त वोंग से मिलकर खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न मुद्दों पर बहुत अच्छी चर्चा हुई। सिंगापुर के साथ मित्रता को भारत संजोए हुए है।”

    जानकारी दें कि PM मोदी इससे पहले 2018 में सिंगापुर आए थे। वोंग ने कुछ दिन पहले ही सत्ता संभाली है और PM मोदी ने भी कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल शुरू किया है।

    Views: 925
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleचुनावों के लिए क्या बीजेपी ने पहली सूची में भानुमति का कुनबा जोड़ा, देखें यहां से 67 में कितने दलबदुलों को मिला टिकट…
    Next Article आप हरतालिका तीज पर निर्जला उपवास के कारण हो न जाएं बीमार, रखें इन बातों का खास ध्यान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले को दी 33.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात…

    November 29, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    गांव की बिजली से ही गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का है नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले को दी 33.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात…
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा मुख्यमंत्री साय…
    • दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय…
    • गांव की बिजली से ही गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का है नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय…
    • आज 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का खेल, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?