छत्तीसगढ़ :– सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर सुरक्षाबलों ने जंगलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक जवानों ने मौके से रॉकेट लांचर 17 रायफल सहित कई हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। और माओवादी नेटवर्क पर डीआरजी टीम की रणनीतिक कार्रवाई से करारा प्रहार किया गया है।
गुप्त अड्डा मलबे में तब्दील:
बता दें कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री एक समय में नक्सलियों की हथियारों की मरम्मत और निर्माणक था। लेकिन अब इस गुप्त अड्डे को जवानों की टीम ने मलबे में तब्दील कर दिया है। इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि, अब माओवादियों के पास सिर्फ एक रास्ता बचा हैं वो पूना मार्गेम पुनर्वास से पुनर्जीवन हैं। आत्मसमर्पण करने वालों को सुरक्षा सम्मान व नया जीवन मिलेगा।
नक्सलियों ने जारी किया वीडियो:
वहीं बीजापुर में सरेंडर करने वाले साथियों के खिलाफ नक्सलियों ने गोंडी बोली में वीडियो जारी किया है। वीडियो में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को दिखाकर उन्हें गद्दार बताया गया। इसके साथ ही नक्सलियों ने गोंडी बोली में वीडियो के जरिए कहा है कि, जनता और पार्टी को धोखा देकर अब सब पलट गए, अब जनताना सरकार और जनता को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं।
संगठन को ख़त्म करने को बताया साजिश:
अब भूमकाल और JRD के लोगों को फटाखा फोड़ने के अलावा मिलिशिया व PLGA के लोगों को IED प्लांट करने से मना कर रहे हैं। वहीं दो फाड़ में बांटकर स्मारकों को संगठन को भी तोड़ा रहे है। MLM सिद्धांत को खत्म होने की बात कर रहे हैं, परंतु याद रखो ये सब रहेगा पर तुम कभी वापस नहीं आ पाओगे।
