जम्मू। कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। शनिवार सुबह बडिय़ारा और कंबाथी गांव के बीच बांदीपोरा-सोपोर रोड पर एक विस्फोटक रखा मिला। मौके पर पहुंची बम डिस्पोजल स्कॉड ने इसे सेफली डिफ्यूज किया। इस दौरान एहतियातन सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।