Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » सीमा हैदर को हत्या होने का लग रहा डर, पाकिस्तान वापस लौटने से कर रही है मना
    समाचार

    सीमा हैदर को हत्या होने का लग रहा डर, पाकिस्तान वापस लौटने से कर रही है मना

    By Tv 36 HindustanJuly 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा। पाकिस्तानी सीमा हैदर ने पहले पति गुलाम हैदर के वीडियो का रिप्लाई दिया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. दरअसल, गुलाम हैदर ने पाकिस्तानी यूट्यूबर मोहसीन को अपना इंटरव्यू दिया था. उसमें उसने सीमा से अपील की थी कि वह वापस उसके पास लौट कर आ जाए.

    साथ ही यह भी कहा था कि वह सीमा से अभी भी उतना ही प्यार करता है. वह उसके साथ दोबारा से नई जिंदगी की शुरुआत करना चाहता है. चलिए जानते हैं सीमा ने गुलाम को ऑडियो मैसेज भेजकर क्या कहा. गुलाम हैदर की पत्नी सीमा ने कहा, ”गुलाम हमें तंग मत करो. हमें जीने दो. बिना वजह हमें फंसवाओ मत. तुम जहां भी हो खुश रहो और हम जहां हैं हमें वहां खुश रहने दो. तुम अपनी पहली पत्नी के बच्चे संभालो.” बता दें, गुलाम हैदर से रविवार को ही यूट्यूबर मोहसिन ने बात की थी. उनका इंटरव्यू लिया था. इस इंटरव्यू में उन्होंने सीमा से संबंधित काफी बातें सामने रखी थीं. साथ ही भारत सरकार और पाकिस्तान सरकार से मदद की अपील की थी.

    उन्होंने इंटरव्यू के दौरान ही सीमा से अपने प्यार का भी इजहार किया था. कहा था कि सीमा तुम प्लीज बच्चों को लेकर वापस आ जाओ. अगर तुम्हें पाकिस्तान नहीं आना तो कोई बात नहीं. मैं तुम्हें और अपने बच्चों को सऊदी अरब ले जाऊंगा. वहां हम सभी हंसी खुशी रहेंगे. वहीं, सीमा लगातार यह कह रही है कि उसे पाकिस्तान वापस नहीं जाना है. अगर उसे पाकिस्तान वापस भेजा जाता है तो वहां उसे तड़पा-तड़पा कर मार दिया जाएगा.

    उधर दूसरी तरफ, इस मामले को अब युपी एटीएस की टीम देख रही है. सीमा हैदर के बैकग्राउंड और उसकी बताई कहानी को दोबारा से वैरिफाई किया जा रहा है. अब सीमा के मोबाइल फोन से लेकर उसके सोशल मीडिया पर सक्रियता को भी जांचा जाएगा. युपी एटीएस सीमा हैदर के पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत आने के पूरे रूट और नेटवर्क को खंगालेगी. इस पूरे मूवमेंट के दौरान सीमा हैदर के मददगार, उसने किन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया पूरा डाटा खंगाला जाएगा. दूसरी तरफ केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी सीमा हैदर के पाकिस्तान में बैकग्राउंड चेक करवा रही हैं. सीमा हैदर का पूरा प्रोफाइल और पाकिस्तान में उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. सीमा हैदर के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन का भी बैकग्राउंड युपी एटीएस खंगालेगी.

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news india Today news नोएडा सोशल मीडिया भारत और पाकिस्तान
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआज का राशिफल: सावन में इन राशियों पर बरसेंगी हनुमान जी की कृपा , जानिए सभी जातकों का हाल…
    Next Article प्रदेश में मानसून का दौर जारी, चार संभागों के शहरों में भारी वर्षा की संभावना
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज से टोल पास और मोबाइल कॉलिंग में बदलाव, बैंक छुट्टियों से पेंशन तक जानिए आपके काम की जरूरी बातें…

    November 1, 2026

    प्रदेश के 26 साल पूरे होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं, अटल को याद कर 2047 तक समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाने का आह्वान…

    November 1, 2026

    60 किमी तक पहुंच सकते हैं हवा के झोंके, इन दो दिनों में भारी बारिश का अलर्ट; देखें अपने शहर का हाल…

    November 1, 2026

    किसानों की हित में फैसलों से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज से टोल पास और मोबाइल कॉलिंग में बदलाव, बैंक छुट्टियों से पेंशन तक जानिए आपके काम की जरूरी बातें…
    • प्रदेश के 26 साल पूरे होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं, अटल को याद कर 2047 तक समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाने का आह्वान…
    • 60 किमी तक पहुंच सकते हैं हवा के झोंके, इन दो दिनों में भारी बारिश का अलर्ट; देखें अपने शहर का हाल…
    • किसानों की हित में फैसलों से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…
    • प्रदेश राज्योत्सव पर PM मोदी-अमित शाह ने दी बधाई, नक्सलवाद के खात्मे पर जताई खुशी, CM साय का बड़ा संकल्प…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?