Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जागा आत्मविश्वास चुनाव में सम्हाला था कमान भविष्य में भी कराएंगी मतदान गौरवान्वित महसूस कर रही महिलाएं
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    जागा आत्मविश्वास चुनाव में सम्हाला था कमान भविष्य में भी कराएंगी मतदान गौरवान्वित महसूस कर रही महिलाएं

    By Tv 36 HindustanMay 9, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा / निर्वाचन का काम तो बहुत कठिन काम होता है…बहुत जिम्मेदारी होती है…ईवीएम चलाना होगा…तरह-तरह के प्रपत्र भरने होंगे…समय-समय पर प्रशिक्षण लेना होगा…अधिकारियों को रिपोर्टिंग करनी होगी…यह सब कैसे होगा…कुछ गलती हुई तो क्या होगा..? सस्पेंड हो जाएंगे…? हे भगवान कहा फस गए…चुनाव ड्यूटी से नाम हट जाए…तो अच्छा है…। कुछ ऐसे ही संशय और सवालों से घिर कर निर्वाचन जैसे जिम्मेदारी भरे ड्यूटी से जी-चुराने,बचने की कोशिश सविता(बदला हुआ नाम) ने भी की थी। निर्वाचन कार्य में ड्यूटी लगने और ट्रेनिंग में बुलाए जाने के पश्चात सविता जैसी अनेक महिलाओं में संशय था कि पता नहीं यह ड्यूटी कैसे करेंगे?

    शायद यहीं वजह भी थी कि कइयों ने अपना नाम ड्यूटी से हटाने तरह-तरह के उपाय अपनाएं। कई कोशिशें की…मगर अंततः काम करना पड़ा..। शुरुआत में इस कार्य से दूर जाने,अपना नाम हटवाने की कोशिश करने वाली अनेक महिलाएं है..जो अब मतदान कराने के पश्चात खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही है और भविष्य में भी इस कार्य को आसानी से करने आगे आने की बात कह रही है। बहरहाल निर्वाचन कार्य में संलग्न महिलाओं में मतदान कराने के कार्य को लेकर गजब का उत्साह रहा। मतदान सामग्री ले जाने से लेकर मतदान कराकर वापसी लौटने के दरम्यान उनके भीतर एक नया आत्मविश्वास कायम हुआ है और यह आत्मविश्वास एक दूसरे के बीच बहुत ही चर्चाओं का साथ चर्चा में बना हुआ है।


    लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा जिले के चार विधानसभा सीट में से इस बार कोरबा की सीट बहुत चर्चा में रही। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत द्वारा कोरबा के 249 मतदान केंद्रों में महिला कर्मचारियों के हाथों सम्पूर्ण कमान सौंपे जाने के साथ ही ट्रेनिंग का दौर शुरू हुआ। महिलाओं को ही बूथ में पीठासीन अधिकारी,मतदान अधिकारी एक,दो और तीन के साथ ही माइक्रो आब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई। 249 बूथों के लिए लगभग 1150 महिला मतदान दल और 69 माइक्रो ऑब्जर्वर तथा अन्य तीन विधानसभा में 10-10 संगवारी मतदान केंद्र के लिए 180 महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई थी। यह पहली बार था कि कोरबा विधानसभा के बूथों में महिलाओं को ही जिम्मेदारी दी गई थी,ऐसे में यह एक चुनौती के साथ रिस्की भी था कि कहीं कोई गड़बड़ी हुई तो तरह-तरह के सवाल उत्पन्न होंगे। कलेक्टर ने इन सभी की परवाह नहीं की और बहुत ही सकारात्मक सोच के साथ महिलाओं का आत्मविश्वास आगे बढ़ाते हुए उन्हें ट्रेनिंग में अनेक टिप्स दिए। उनकी शंकाओं का समाधान किया और इस निर्वाचन को नारी सशक्तिकरण से जोड़ते हुए लोकतंत्र के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। जिला प्रशासन से मिले संबल के बल पर महिलाओं ने भी कमर कसी और निर्वाचन कार्य को गंभीरता से पूरा कर यह साबित किया कि वे किसी से कम नहीं है। जिस कार्य को हमेशा पुरूष कराते आ रहे हैं उसे महिलाओं ने करके भविष्य के लिए भी आगे तैयार रहने का संदेश दिया है।
    निर्वाचन कार्य में जिम्मेदारी मिलने पर खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस करते हुए महिला मतदान दल के कर्मचारियों ने खुशी जताई है। मतदान अधिकारी श्रीमती नेहा सिंह, रजनी पाटिल जोशी,रंजना दास,रूप कुर्रे ने बताया कि हम महिलाएं सभी प्रकार के कार्य कर सकती हैं। निर्वाचन आयोग ने जो जिम्मेदारी दी है उसे भी पूरा किया। यह एक अलग अनुभव था और मतदान केंद्रों में ग्रामीणों का भी सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि बहुत पहले कई देशों में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार नहीं था, आज महिलाओं को मतदान कराने की जिम्मेदारी भी मिलने लगी है। इससे हम सभी को खुशी के साथ गर्व भी महसूस होता है। युवा मतदान दल की शालिनी देवांगन, प्रभावती पटेल, दीक्षा गुप्ता, खुशबू खान ने बताया कि पहली बार ड्यूटी लगी थी, इस कार्य को करने में किसी प्रकार का संकोच नहीं था। बहुत खुशी की बात है कि हमें यह जिम्मेदारी मिली और इस जिम्मेदारी को पूरा किया। मास्टर ट्रेनर्स ज्योति शर्मा ने बताया कि महिलाओं को पूरी तरह से प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। किसी को कार्य करने में असुविधा नहीं हुई। पीठासीन अधिकारी के रूप में एम. धनलक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने तीसरी बार निर्वाचन कार्य में जिम्मेदारी सम्हाली है। इस कार्य से उन्हें गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि उनके साथ अन्य महिलाओं ने इस बार कार्य किया और उन्हें भी यह बहुत अच्छा लगा कि लोकतंत्र के निर्माण में मतदान दल के रूप में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में काम कर सकती हैं। निर्वाचन का दायित्व जिम्मेदारी और गंभीरता से जुड़ा हुआ है। मतदान अधिकारी के रूप में हेमलता राठौर,ममता यादव, अलखनंदा दत्ता,अभिलाषा विश्वकर्मा, कल्पना लहरे तथा सुरक्षा डयूटी करने वाली प्रतिभा राय सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि हम सभी महिलाएं बहुत ही उत्साहित हैं कि महिलाओं को मतदान दल के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है अब भविष्य में यह अनुभव काम आएगा।

    Post Views: 525

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleAC बिना नहीं आती है नींद, नुकसान जान लेंगे तो हो जाएगे हैरान…
    Next Article मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन में सहभागिता देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, संगठनों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…

    June 3, 2026

    आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…

    June 3, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…

    June 3, 2026

    BCCI ने जारी किया भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, 5 T20, 5 ODI और इतने टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…
    • आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…
    • BCCI ने जारी किया भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, 5 T20, 5 ODI और इतने टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया…
    • प्रदेश के वरिष्ठ रिटायर्ड IAS का निधन, प्रशासनिक जगत में शोक की लहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?