जम्मू कश्मीर
श्रीनगर के बाग-ए-मेहताब में किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इसे चलाने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 4 सेक्स वर्कर्स और 2 कस्टमर्स को हिरासत में लिया गया है और चनपुरा थाना (श्रीनगर पुलिस) में एफआईआर दर्ज की गई है।
ये पूरा रैकेट एक किराए के घर में चल रहा था, जिसके मालिक अल्ताफ हुसैन अफाकी हैं। इसके अलावा मकान मालिक ने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया था, तो उस पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।
बाग मेहताब क्षेत्र में आने वाले चनपोरा थाना पुलिस ने आज परिसर में छापेमारी की थी। गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए 6 लोग श्रीनगर के ही हैं।
पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अगर उन्होंने अपना मकान/कमरा/दुकान किराए पर दिया है तो किरायेदार का वेरीफिकेशन करवाएं।