मुंबई: शाहरुख खान की ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है कि बड़े बड़े खिलाड़ी ध्वस्त हो गए. 25 जनवरी से किंग खान की फिल्म लगातार कमाई के मामले में रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है. इस दौरान कार्तिक आर्यन से लेकर अक्षय कुमार तक कई बड़े स्टार्स की फिल्में आईं, लेकिन पठान की आंधी में सब उखड़ गईं. अब ‘पठान’ की कमाई को लेकर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने इस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है.गौरी खान ने पति की कामयाबी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है.
गौरी ने इंस्टाग्राम पर पठान के कलेक्शन के बारे में लिखा है. गौरी ने फिल्म के वर्ल्ड वाइड 1026 करोड़ के कलेक्शन वाले पोस्टर को शेयर किया है और कैप्शन लिखा है- ‘रिकॉर्ड तोड़ लकीर…#Pathaan.’ गौरी खान के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.शाहरुख खान ने पूरे 4 साल बाद पठान के साथ जोरदार कमबैक किया है. ‘पठान’ एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म की कमाई की बात करें तो अब तक भारत में 528.89 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्ड वाइड फिल्म का कलेक्शन 1026 करोड़ के पार पहुंच गया है. पठान सिंगल रिलीज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.