नई दिल्ली:- शहनाज गिल ने कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। बिग बॉस सीजन 13 से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस का नया गाना भी रिलीज हो गया है, जिसमें वह फेमस एक्टर सनी सिंह के साथ नजर आ रही हैं। इस बीच शहनाज बप्पा की भक्ति में डूबी दिखीं।
दरअसल, सनी सिंह के साथ धुप लग्दी गाना रिलीज होने से पहले शहनाज गिल बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर गईं। एक्ट्रेस ने गाने की सक्सेस के लिए बप्पा से आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर भी सामने आई है।
शहनाज गिल ने सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। हाथ में बप्पा की फोटो का फ्रेम लिए माथे पर टीका लगाए शहनाज ने मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दिया। वह लाल चुनरी से सिर ढके हुए थीं। तस्वीर के साथ थैंक यू फॉर कमिंग एक्ट्रेस ने लिखा, “गणपति बप्पा मोरया।”
इस तस्वीर के अपलोड होते ही लोगों ने कमेंट बॉक्स में शहनाज गिल को जमीन से जुड़ी हुई शख्सियत बताया। एक ने लिखा, फेवरेट एक्ट्रेस। वह जमीन से जुड़ी हुई हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “दो साल से बप्पा में उनकी भक्ति बढ़ी है। जब से वह लाल बागचा राजा मंदिर गईं, उनकी ग्रोथ में इजाफा हुआ है।” इसके अलावा लोगों ने उन्हें स्वीट बताया।
शहनाज गिल का गाना धुप लग्दी आज रिलीज हो गया है। इस म्यूजिक वीडियो में वह आदिपुरुष फेम अभिनेता सनी सिंह के साथ नजर आ रही हैं। अभी तक यह गाना 30 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को किसी और ने नहीं बल्कि खुद शहनाज गिल ने ही गाया है।
