नई दिल्ली:– गुरुवार का दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक किए गए कुछ उपाय जीवन में सुख-समृद्धि, आर्थिक उन्नति, वैवाहिक सुख और करियर में सफलता दिलाने वाले माने जाते हैं। यदि कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो या विवाह, संतान, शिक्षा और धन से जुड़ी परेशानियां चल रही हों, तो गुरुवार के ये उपाय लाभकारी माने जाते हैं।
गुरुवार के अचूक उपाय
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पीले रंग के साफ वस्त्र धारण करें।
भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें और उन्हें पीले फूल, हल्दी, चने की दाल, केसर और पीले फल अर्पित करें।
विष्णु सहस्रनाम, श्री विष्णु चालीसा या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
केले के पेड़ की पूजा करें और जल अर्पित करें। यदि संभव हो तो घी का दीपक भी जलाएं।
गरीबों, ब्राह्मणों या जरूरतमंद लोगों को पीली वस्तुएं जैसे चने की दाल, हल्दी, पीले वस्त्र, केला या बेसन के लड्डू दान करें।
गुरुवार के दिन नमक का कम सेवन करें और सात्विक भोजन करें।
घर में श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती अवश्य करें।
गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाना भी शुभ माना जाता है।
यदि विवाह में बाधा आ रही हो तो गुरुवार का व्रत रखकर केले के पेड़ की पूजा करें।
इन बातों का रखें ध्यान
गुरुवार के दिन बाल, दाढ़ी और नाखून काटने से बचें।
इस दिन कपड़े धोने और घर में अनावश्यक झगड़ा करने से परहेज करें।
किसी का अपमान न करें और गुरु, माता-पिता व बुजुर्गों का सम्मान करें।
काले रंग के वस्त्र पहनने से बचें, पीले रंग का अधिक उपयोग करें।
गुरुवार का शुभ मंत्र
ॐ बृं बृहस्पतये नमः।
या
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
