शादी एक ऐसा बंधन है जो एक लड़की और लड़के के बीच कई रस्मों को पूरा करने के बाद बंधता है। शादी सभी धर्मों में अलग-अलग रस्मों को निभाने के साथ की जाती है। लेकिन भारतीय समाज में शादी करने से पहले कई नियमों का पालन करना पड़ता है। इस समाज में कभी भी भाई और बहन आपस में शादी नहीं रचा सकते है।
चाहे वो चचेरे और मेमरे भाई-बहन ही क्यों ना हो, भारतीय समाज कभी भी भाई-बहन की शादी को मान्यता नहीं देता है।लेकिन उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक बहन ने अपने ही ममेरे भाई से शादी रचा ली। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच लगभग 5 सालों से अफेयर चल रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र का है। प्रयागराज की रहने वाली युवती अपने परिवार के साथ विंध्याचल थाना क्षेत्र के गांव में अपने मामा की बेटी शादी में आई हुई थी। जिस दौरान शादी हो गई तो सभी रिश्तेदार अपने घर जाने लगे।
इसी समय युवती को भी उसके परिवार वाले साथ ले जाने लगे, लेकिन तभी युवती ने अपने घर वापस जाने से मना कर दिया। वो कहने लगी थी कि उसे अपने मामा के बेटे से शादी करनी है। इसी दौरान लड़का भी बोलने लगा कि वह भी उससे बहुत प्यार करता है और शादी करना चाहता है।
जोड़े की जिद के आगे किसी की न चली और सभी को उनके रिश्ते के आगे झुकना पड़ा। जिसके बाद दोनों के परिवार वालों ने 15 मार्च 2023 को गांव के मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कराई। शादी में गांव के काफी लोग भी शामिल हुए। दोनों अपनी शादी के बहुत बहुत खुश नजर आए। शादी के बाद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।