रवि गोस्वामी
सरगुजा ।चाचा नेहरू की जयंती पर राजधानी रायपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षा समागम में अन्य राज्यों से आए नवाचारी अतिथि शिक्षकों एवं छत्तीसगढ़ के नवाचारी शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में किए तरीकों का प्रदर्शन विभिन्न योजनाओं का स्टाल लगाकर किया ।मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं विभिन्न राज्यों से आए शिक्षाविदों ने स्टॉल का निरीक्षण किया और कोविड विषम परिस्थितियों में शिक्षकों के बेहतर प्रयास की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया ।सीतापुर माध्यमिक शाला पेटला की शिक्षिका अनिता तिवारी ने भी अपने नवाचारी प्रयासों को साझा करते हुए महत्वपूर्ण जवाबदारी निभाते हुए राज्य टीम की ओर से भी मंच संचालन सहित कार्यक्रम की तैयारी में अपना योगदान देने का सुअवसर प्राप्त किया । अनीता तिवारी ने कहा यह शिक्षा महाकुंभ निश्चित ही हम शिक्षकों के लिए बहुत बड़े गौरव और सम्मान की बात है । शिक्षा समागम में जहां शिक्षाविदों के बीच वर्तमान और भविष्य में शिक्षा की संभावनाओं के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विचार मंथन हुआ वहीं कोरोना काल में किए कार्यों को अन्य राज्यों से शेयर भी किया गया।शीड बाल वितरित कर अन्य राज्यों के शिक्षकों के नवाचारों को जानने , सतत संपर्क बनाए रखने एक प्रयास किया गया। इस समागम में पढ़ाई तुहंर दुआर, स्मार्ट क्लास, अंगना मा शिक्षा, छतरी वाले गुरुजी, सिनेमा वाले गुरुजी , सरगुजा का गोदना कला ,मुस्कान पुस्तकालय, आमा राइट ,जुगाड़ स्टूडियो ,आकलन तथा साक्षरता से जुड़ी गतिविधियां प्रदर्शित की गई ।
इस महा सम्मेलन प्रतिभागी बन अनीता तिवारी अपने आप को बहुत गर्वांवित महसूस कर रही हैं। ऐसे स्वर्णिम अवसर प्रदान करने शिक्षा जगत के जोहर एम सुधीश सहायक संचालक समग्र शिक्षा, जायसवाल सर, पांडे सर की अनिता आभारी हैं। इस हेतु उन्हें अपने जिले के उच्चाधिकारियों डीईओ, डी एम सी ,ए पी सी ,बीईओ ,एबीईओ,बीआरसी सहित विद्यालय स्टाफ ने शुभकामनाएं दी हैं।